#विविध

November 7, 2025

हिमाचल: सैन्य सम्मान से जवान चमन को दी अंतिम विदाई, पार्थिव देह से लिपट फूट-फूट रोईं पत्नी-बेटियां

जवान चमन लाल 53वीं बटालियन एसएसबी पश्चिम बंगाल में थे तैनात

शेयर करें:

SSB Jawan chaman

देहरा कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश ने आज अपना एक और जवान खो दिया। प्रदेश के कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के दरकाटा पंचायत के जवान चमन लाल का आज उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसएसबी जवान चमन लाल के अविवाहित बेटे ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। वहीं एसएसबी के जवानों ने अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर जवान चमन लाल को नम आंखों से विदा किया।

हार्ट अटैक से हुई थी जवान की मौत

बता दें कि दरकाटा पंचायत का जवान चमन लाल 53वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिमलाबाड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात थे, जहां कर्तव्य निभाते हुए उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि चमन लाल छुट्टी पर घर आए थे और चार नवंबर को ही वापस ड्यूटी पर पहुंचे थे। लेकिन ड्यूटी ज्वाइन करने के कुछ ही घंटों बाद अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

पत्नी बेटी की चीखों से दहला क्षेत्र

आज चार दिन बाद उनकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटी उनके घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। हर तरफ से चीख पुकार सुनाई देने लगी। चमन लाल की पत्नी लता देवी और दोनों बेटियां जवान की पार्थिव देह से लिपट कर फूट फूट कर रो रही थी। इस दिल दहला देने वाले दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आखं नम हो गई। बेटे दीपक की आंखों में बह रहे आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

शुक्रवार सुबह जब चमन लाल की अंतिम यात्रा गांव से श्मशानघाट की ओर निकली, तो पूरा इलाका उमड़ पड़ा। एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी से आए जवानों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम सलामी दी। बेटे दीपक ने पिता को मुखाग्नि दी, और उस क्षण की गूंज में पूरे गांव ने मौन होकर अपने वीर सपूत को अंतिम नमन किया।

हिमाचल का एक और बेटा शहीद 

ताजा मामला कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल से सामने आया है। यहां बलसूं दरकाटा पंचायत का रहने वाला 55 वर्षीय SSB जवान चमन लाल पश्चिम बंगाल में शहीद हो गया है। चमन लाल का निधन ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने के कारण हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में तंबाकू बैन : बेचने वाले दुकानदारों को 5 साल तक रहना पड़ेगा सलाखों के पीछे

छुट्टी से ड्यूटी पर लौटते ही थमी सांसें

परिजनों ने बताया कि चमन लाल हाल ही में छट्टियां बिताने घर आए हुए थे। बीती 4 नवंबर को ही वो छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी पर गए थे। शाम करीबह 4 बजे चमन लाल ड्यूटी पर पहुंचे और उसके करीब एक घंटे के बाद चमन लाल को सीने में तेज दर्द होने लगा।

सीने में उठा तेज दर्द

चमन लाल ने इस बाबत अपने साथियों को बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सीने में बहुत दर्द हो रही है और बेचैनी सी हो रही है। इससे पहले ही उनके साथी उन्हें अस्पताल पहुंचा पाते- उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई- 294 प्राइवेट स्कूल होंगे बंद! जानें पूरा मामला

सदमे में पूरा परिवार

इसके बाद साथियों ने चमन के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन स्तब्ध रहे गए। चमन के देहांत के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। चमन लाल की अचानक हुई मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।

तीन दिन से राह देख रहा परिवार

चमन लाल अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। चमन लाल के बेटे की अभी शादी नहीं हुई है। जबकि, दोनों बेटियां विवाहित हैं। चमन का परिवार पिछले तीन दिन से उनके अंतिम दर्शन करने का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें :सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन : पानी के टैंकों में उग रहे पेड़, बूंद-बूद को तरस रहा गांव

आज घर पहुंचेगी पार्थिव देह

बताया जा रहा है कि आज उनकी पार्थिव देह पहुंच जाएगी। जहां पर कुछ देर रखने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। SSB की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।

चार दिन में खोए 3 जवान

विदित रहे कि, बीती 4 नवंबर को जहां मंडी जिले के रहने वाले कर्नल तेजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन हुए। वहीं, कल बिलासपुर जिले के 45 वर्षीय CRPF जवान मुख्तयार सिंह को उनके परिवार ने अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें: आज हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर लगेगी मुहर! राहुल-खड़गे ने दिल्ली बुलाए 6 दावेदार

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख