#विविध
July 21, 2025
हिमाचल में कुदरत का कहर जारी : 5 जिले रेड अलर्ट पर, भूस्खलन और बाढ़ ने मचाया तांडव
कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि कई नदियों और नालों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
सोमवार सुबह 10 बजे तक 2 नेशनल हाईवे समेत 470 सड़कें बंद हैं, 1199 ट्रांसफॉर्मर ठप हैं और 676 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित मंडी जिला है, जहां 310 सड़कें और 390 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, बाप-बेटे समेत 5 थे सवार, दो ने तोड़ा दम
चंबा जिले की चड़ी पंचायत में भूस्खलन से एक मकान दब गया, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान सन्नी और उसकी पत्नी पल्लवी के रूप में हुई है। महिला अपने मायके आई थी और उसी दौरान यह हादसा हुआ।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चंबा, मंडी, शिमला, रोहड़ू, ठियोग, चौपाल सहित कई क्षेत्रों में सभी शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रखे गए हैं। स्कूलों के साथ साथ आंगनबाड़ी को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए है।
कुल्लू जिले में तीर्थन, पार्वती और ब्यास नदी उफान पर हैं। कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-305) भी रविवार रात से बंद है। मलबा हटाने में भारी दिक्कत आ रही है क्योंकि लगातार पत्थर गिर रहे हैं। एनएचएआई की मशीनें मौके पर हैं, लेकिन बारिश के कारण कार्य बाधित है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच हवाई सेवाएं ठप : 142 सड़कें बंद, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए अगले तीन घंटों तक रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में 27 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बता दें कि पिछले 18 घंटे से लगाता हो रही बारिश के बीच पहले विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। जिसके बाद अब कई जिले अब रेड अलर्ट पर है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, इकलौते बेटे की शादी का सपना रह गया अधूरा- बहनें और मां बेसुध
20 जून से 20 जुलाई के बीच: