#विविध

March 6, 2025

हिमाचल: रेरा चेयरमैन के लिए इन दो दिग्गजों का इंटरव्यू लेंगे HC के चीफ जस्टिस

10 मार्च को बुलाया, 11 को दर्जनभर पूर्व ब्यूरोक्रेट्स के साक्षात्कार 

शेयर करें:

himachal news

शिमला। रेरा चेयरमैन का चुनाव करने के लिए बुधवार को शिमला में होने वाली बैठक स्थगित हो गई। इसकी वजह यह रही कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने इस अहम पद के लिए दो दावेदारों का खुद इंटरव्यू लेने की इच्छा जताई। चीफ जस्टिस ही रेरा चेयरमैन को नियुक्त करने वाली कमेटी के अध्यक्ष हैं। कमेटी में बाकी दो सदस्य सचिव वित्त और सचिव लॉ हैं।

ये हैं दो प्रमुख दिग्गज

रियल एस्टेट डेवलपमेंट ऑथोरिटी (रेरा) चेयरमैन पद के लिए मौजूदा चीफ सेक्रेटरी (CS) प्रबोध सक्सेना और पूर्व CS आरडी धीमान ने आवेदन कर रखा है। प्रबोध सक्सेना 31 मार्च को रिटायर होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब घर के पास ही मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं, केंद्र से आए 50 करोड़ रुपए

दोनों में से किसी एक का चुनाव करने के लिए चयन समिति की बुधवार को बैठक होनी थी। ऐन वक्त पर चीफ जस्टिस ने इंटरव्यू लेने की इच्छा जताई, जिससे मीटिंग रद्द करनी पड़ी।

दो दिन चलेगा इंटरव्यू

रेरा चेयरमैन के लिए 10 मार्च को इंटरव्यू होंगे, जबकि रेरा मेंबर के 2 खाली पदों के लिए 11 मार्च को इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसके बाद कमेटी सरकार से रेरा चेयरमैन और मेंबर की नियुक्ति के लिए नाम भेजेगी।

यह भी पढ़ें : सरकारी जमीन पर महिला प्रधान ने किया था कब्जा, हुई बर्खास्त- BJP से है नाता

रेरा में दो मेंबर के पद भी खाली पड़े है। रेरा मेंबर के लिए भी 12 रिटायर IAS-IFS ने आवेदन कर रखा है। रेरा मेंबर के लिए रिटायर IAS एसएस गुलेरिया, अमित कश्यप, हंसराज चौहान, पूर्व लॉ सेक्रेटरी राजीव भारद्वाज, पूर्व प्रधान मुख्य वन्य अरण्यपाल (PCCF) डॉ. सविता, पूर्व PCCF पवनेश कुमार इत्यादि ने आवेदन कर रखा है।

इसलिए अहम है रेरा चेयरमैन का काम

प्रदेश में काम करने वाले बिल्डरों का रेरा में पंजीकरण होता है। बिल्डर अगर फ्लैट बेचने में लोगों के साथ धोखाधड़ी करता हैं, तो पीड़ितों की शिकायत भी रेरा में ही सुनी जाती है। गलती पाए जाने पर बिल्डरों पर जुर्माना लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार वाह! बिना गलती के अफसर का किया डिमोशन- जानें क्या है पूरा मामला

अगर बिल्डर मौके पर गलत काम कर रहा है, तो इस स्थिति में रेरा के तहत ही बिल्डरों पर कार्रवाई होती है। अध्यक्ष पद व एक सदस्य के लिए प्रशासनिक सेवाओं का अनुभव जरूरी होता है। जबकि एक सदस्य के लिए वास्तुकार का अनुभव जरूरी है।

दिसंबर से खाली पड़ा रेरा चेयरमैन का पद

हिमाचल में रेरा अध्यक्ष का पद दिसंबर 2024 से खाली पड़ा है। इस पद से 12 दिसंबर को श्रीकांत बाल्दी रिटायर हुए हैं। तब से रेरा चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सचिव हाउसिंग देख रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने रेरा चेयरमैन के लिए आवेदन मांगे थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख