#विविध

January 30, 2025

कुंभ मेले में गई हिमाचल की महिला लापता, 26 जनवरी को हुई थी रवाना

29 जनवरी की शाम को दल से बिछड़ गई महिला

शेयर करें:

Himachal Women Missing dumbh Mela

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है। जिसमें पूरे देश सहित विदेशों से भी लोग स्नान करने पहुंच रहे हैं। महाकुंभ मेले में अब तक 20 करोड़ से अधिक लोग कुंभ स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ स्नान करने के लिए हिमाचल से भी भारी संख्या में लोग जा रहे हैं। लेकिन मंगलवार को महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में हिमाचल की एक महिल के लापता होने की खबर सामने आई है।

हमीरपुर जिला की महिला कुंभ में लापता

मिली जानकारी के अनुसार यह महिला हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत लहड़ा के तहत लहड़ा गांव की रहने वाली है। महिला के लापता होने से उसके परिजन काफी परेशान हैं। वहीं लापता महिला का बेटा अन्य चार लोगों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हो गया है, जहां वह अपनी मां को ढूंढने का प्रयास करेगा। यह महिला अपने दल से बिछड़ गई है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल को नहीं चाहिए नए IAS-IPS- केंद्र को भेजा पत्र

65 लोगों के दल के साथ गई थी प्रयागराज

बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को पंडित वासुदेव की अगवाई में लगभग 65  से 70 लोगों का एक दल प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए हमीरपुर से रवाना हुआ था। इसी दल में लहड़ा गांव की 66 वर्षीय प्रीतो देवी पत्नी छोटू राम भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि कुंभ मेले में 28 जनवरी मंगलवार को प्रीतो देवी के बिछड़ने की सूचना उनके परिवार को मिली थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी कार, महिला के आंखों के सामने उजड़ा सुहाग- पसरा मातम

दो दिन में दूसरी बार हुई गुम

उसके अगले ही दिन दल के सदस्यों ने परिवार को सूचना दी की दल के सदस्यों ने कड़ी मशकत के बाद अगले ही दिन यानी 29 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे उसे पुलिस की सहायता से ढूंढ निकाला। इसके बाद परिवार को बीते रोज बुधवार शाम को फिर से सूचना मिली कि प्रीतो देवी एक बार फिर अपने दल से बिछड़ गईं है। दल की अगवाई कर रहे पंडित वासु देव ने कहा कि 28 जनवरी को अपनों से बिछड़ने के बाद रात भर अकेले रहने के चलते प्रीतो देवी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। पंडित वासु देव ने बताया कि दल के सदस्य महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापता बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार, भगा ले गया था पड़ोसी- हुआ अरेस्ट

महिला का बेटा प्रयाग राज रवाना

वहीं बुजुर्ग महिला प्रीतो देवी की बहू ने बताया कि 28 जनवरी को सूचना मिली थी कि उसकी सास गुम हो गई है। लेकिन बुधवार 29 जनवरी की दोपहर को पता चला कि सास मिल गई है। लेकिन शाम को फिर से फोन आया जिसमें बताया गया कि उसकी सास दल से बिछड़ गई है। जिसके बाद आज गुरुवार की सुबह ही प्रीतो देवी का बेटा देशराज, प्रधान राकेश कुमार सहित चार लोग प्रीतो देवी को ढूंढने के लिए रवाना हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य बोले, भाजपा में ऐसी गुटबाजी, एक साल में ही गायब हुए फ्रंट पर दिखने वाले नेता

 

जबकि भ्रमण दल के पांच लोग कुंभ में उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया सहित उसे ढूंढने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। प्रीतो देवी के कुंभ में लापता हो जाने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख