#विविध
June 4, 2025
अनुराग ठाकुर ने चार देशों में पाकिस्तान की आतं*कपरस्ती को किया उजागर, रखा भारत का पक्ष
कहा अब भारत आतंकवाद पर नहीं बरतेगा नरमी
शेयर करें:

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत की ओर से कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भाग लेते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष पूरी मजबूती से रखा। इस यात्रा के दौरान अनुराग ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की आतंक समर्थक नीति को बेनकाब किया और भारत की एकता, विविधता और कड़े रुख की साफ तस्वीर पेश की।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां अनेकता में एकता बसती है। उन्होंने बताया कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना की मिलीभगत से वहां जो आतंकी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उनके ठोस प्रमाण भारत के पास हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत इन्हें बेझिझक उजागर कर रहा है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हिमाचल से शुरू होगी जातीय जनगणना, जाने कब से
उन्होंने कहा कि ग्रुप-7 की चार देशों की यह यात्रा रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद सफल रही। इन मुलाकातों में कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र ने भी आतंकवाद को वैश्विक खतरा मानते हुए भारत के साथ एकजुटता प्रकट की। अनुराग ठाकुर ने कहा, भारत की उदारता को कमजोरी समझने की भूल कोई ना करे। हम बहुलतावादी समाज हैं, लेकिन आतंकवाद को लेकर हमारी नीति स्पष्ट और सख्त है "आतंक और उसके संरक्षकों में कोई भेद नहीं किया जाएगा।"
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षकों को तबादले के लिए एक साल करना होगा इंतजार
उन्होंने आगे कहा कि भारत अब अपने रुख पर अडिग है "पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते" पाकिस्तान की धरती से संचालित हो रहे आतंकी अड्डों और वहां की सरकार की भूमिका को लेकर भारत ने तथ्यों सहित स्पष्ट संदेश दिया है कि अब चुप्पी नहीं, ठोस जवाब ही भारत का न्यू नार्मल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल संभव, रोहित ठाकुर ने बुलाई बैठक- ट्रांसफर नीति पर होगा फैसला
दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि भारत के प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न दलों के सांसदों की आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुटता ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि राजनीतिक भिन्नता के बावजूद भारत आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में बोलता है। वैश्विक मंचों पर यह एकजुटता भारत की ताकत है, जिसे सभी देशों ने सराहा।
इस दौरे से अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर साबित किया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर न केवल भारत की बात दमदार तरीके से रखते हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और स्वाभिमान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करते।