#विविध

February 16, 2025

हिमाचल में चिट्टा तस्करों को नहीं मिलेगा किराए पर मकान- पकड़े जाने पर बनेगी रेल

नगर निगम मंडी द्वारा चिट्टा तस्करों और नशेड़ियों पर लगाम लगाने की तैयारी

शेयर करें:

mandi news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में चिट्टे की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिसके खिलाफ अब नगर निगम ने मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम मंडी ने चिट्टे के तस्करों और नशेड़ियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। 

ना मिलेगा किराए पर मकान ना दुकान

अब मंडी में चिट्टे से जुड़े किसी भी आरोपी को न तो किराए पर कमरा दिया जाएगा, और न ही निगम क्षेत्र में दुकान दी जाएगी। यह निर्णय शनिवार को नगर निगम की साधारण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किसी बात से परेशान थी महिला, बिना किसी को कुछ बताए छोड़ी दुनिया

पुलिस को भी दी जाएगी जानकारी

नगर निगम के इस फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए निगम की सतर्कता कमेटी टीम पार्षदों के साथ मिलकर कार्य करेगी। इस टीम द्वारा न केवल चिट्टा तस्करों की पहचान की जाएगी, बल्कि इनको सलाखों तक पहुंचाने का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने की। बैठक में चिट्टे का मुद्दा मुख्य रूप से चर्चा का विषय बना और सभी पार्षदों ने एकमत होकर चिट्टा तस्करों व नशेड़ियों को सबक सिखाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगल में मिली युवक की देह, बेटे के सही-सलामत घर लौटने की उम्मीद में थे माता-पिता

चिट्टा तस्करों के खिलाफ मोर्चा

नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि मंडी शहर में चिट्टा तस्कर सरेआम घूम रहे हैं और दुकान या कमरा किराए पर लेकर नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, युवा वर्ग लगातार चिट्टे जैसे जानलेवा नशे का शिकार हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि आने वाले समय में निगम चिट्टा तस्करों को सार्वजनिक कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएगा और इनसे संबंधित दुकानों और कमरों को खाली करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस भर्ती में जाली एडमिट कार्ड लेकर पहुंचा युवक, अब खाएगा जेल की हवा

पुलिस से सहयोग की आस

मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने शहरवासियों से अपील की कि वे ऐसे लोगों को किराए पर न दें जो चिट्टा के कारोबार में संलिप्त हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इन कमेटियों को पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा और ये कमेटियां अपराधियों के खिलाफ न्यायालय में गवाही देने तक पुलिस के साथ काम करेंगी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख