राजनीति

#अपराध

February 16, 2025

हिमाचल पुलिस भर्ती में जाली एडमिट कार्ड लेकर पहुंचा युवक, अब खाएगा जेल की हवा

पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला, जांच जारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL POLICE BHARTI

मंडी। हिमाचल प्रदेश के थर्ड बटालियन पंडोह में 6 से 16 फरवरी 2025 तक चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान एक युवक ने जाली एडमिट कार्ड के साथ भर्ती स्थल पर एंट्री करने का प्रयास किया।  मगर पुलिस के सामने उस युवक की चालाकी पकड़ी गई और पुलिस वाला बनने की चाह युवक को काफी महंगी साबित होगी। 

युवक को जाना पड़ा जेल

बताते चलें कि पिछले कल शनिवार को दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिस ने युवक को जाली दस्तावेज के साथ पकड़ा और उसे तुरंत सदर थाना भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने जालसाजी और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में हेरफेर करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किसी बात से परेशान थी महिला, बिना किसी को कुछ बताए छोड़ी दुनिया

जाली एडमिट कार्ड लेकर आया था युवक

प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया 6 से 13 फरवरी तक पुरुष अभ्यर्थियों के लिए चल रही थी, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 13 से 16 फरवरी तक आयोजित हो रही है। भर्ती के दसवें दिन, एक युवक जाली एडमिट कार्ड लेकर भर्ती स्थल पर पहुंचा। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ, उन्होंने दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच के दौरान पता चला कि युवक द्वारा प्रस्तुत किया गया एडमिट कार्ड पहले ही भर्ती प्रक्रिया में इस्तेमाल हो चुका था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास के लिए नौकरी, 20 हजार तक मिलेगी सैलरी- जानें डिटेल

आरोपी युवक ने बताया सच 

पूछताछ में युवक ने यह स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त का एडमिट कार्ड लेकर उसे खुद एडिट किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा युवक पर एक्शन लिया गया और युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(1), 336(3), 340 के तहत मामला दर्ज किया है। SP मंडी, साक्षी वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है और कहा है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिहाड़ी लगाने गया था युवक, ऊपर गिर गई मकान की दीवार- नहीं बच पाया

मंडी में चल रही भर्ती

बता दें कि मंडी में चल रही इस भर्ती रैली में कुल 14,910 पुरुष और 6,883 महिला अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम 17 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा। पुलिस की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी हो और कोई भी धोखाधड़ी का प्रयास न हो।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख