#विविध
April 17, 2026
हिमाचल कैबिनेट: एक हजार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फैसला, हाईकोर्ट के जज को मिलेंगी 4 इनोवा
मेडिकल कॉलेजों में रिटायर्ड प्रोफेसरों को अनुबंध आधार नियुक्ति का निर्णय
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखिविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जहां नौकरियों का पिटारा खोला गया, वहीं किसानों, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों को भी राहत देने वाले निर्णय लिए गए।
कैबिनेट ने राज्य में 1000 पुलिस कॉन्स्टेबल पद भरने को मंजूरी दी है। इनमें 700 पद पुरुष और 300 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। लंबे समय से सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है।
इसने वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 500 पद सृजित करने और उन्हें भरने का भी निर्णय लियाए जिसमें श्वन मित्रोंश् के लिए 50 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है। यह भी निर्णय लिया गया कि वन विभाग के लिए राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों में से 8 नायब तहसीलदारए 20 कानूनगो और 44 पटवारियों को निश्चित मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : देवभूमि पर दाग: हिमाचल के होटल में दो साल की बच्ची से नीचता; परिवार संग आई थी घूमने
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों नाहन, चंबा, हमीरपुर और नेरचौक में अनुभवी रिटायर्ड प्रोफेसरों को अनुबंध आधार पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इन्हें आकर्षक मानदेय दिया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। खासतौर पर रेडियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों को अधिक वेतन और अतिरिक्त इंसेंटिव देने का भी प्रावधान किया गया है।
राज्य में होम-स्टे चलाने वाले लोगों के लिए नियमों में ढील दी गई है। अब फायर एनओसी की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है और पानी के बड़े टैंक की शर्त को भी आसान बनाते हुए क्षमता घटा दी गई है। इससे छोटे स्तर पर पर्यटन व्यवसाय करने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नाका देख तस्कर ने भगाई कार, इंस्पेक्टर ने तान दी रि*वॉल्वर; बेकाबू गाड़ी सड़क से उतरी
कैबिनेट ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं, मक्की, हल्दी और अदरक के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि अदरक को पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया है, जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
बैठक में उच्च न्यायपालिका के लिए भी संसाधन बढ़ाने का फैसला लिया गया। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के जजों के लिए नई गाड़ियों की खरीद को मंजूरी दी गई, वहीं जिला और सत्र न्यायाधीशों के लिए भी वाहन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
सरकार के इन फैसलों को व्यापक रूप से देखा जा रहा है। एक ओर जहां युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल की गई है, वहीं किसानों, डॉक्टरों, पर्यटन कारोबारियों और न्यायपालिका सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। आने वाले समय में इन फैसलों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।