#अपराध

April 17, 2026

देवभूमि पर दाग: हिमाचल के होटल में दो साल की बच्ची से नीचता; परिवार संग आई थी घूमने

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

himahal manali hotel

कुल्लू। देवभूमि और "अतिथि देवो भव" की पहचान से विश्वभर में प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के विश्वास को भी गहरी चोट पहुंचाई है। हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में परिवार के साथ हिमाचल घूमने आई मात्र दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची के साथ कथित शारीरिक दुर्व्यवहार की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

निजी होटल में बच्ची से हुई नीचता

जानकारी के अनुसार लुधियाना से एक परिवार 15 अप्रैल को मनाली घूमने पहुंचा था और एक निजी होटल में ठहरा हुआ था। आरोप है कि रात के समय एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की। घटना के बाद मासूम सहम गई और गहरे मानसिक आघात में बताई जा रही है। परिजनों ने जब आरोपी की हरकत पर सवाल उठाया, तो उसने उल्टा उन्हें धमकाया और जान से मारने की बात कही। इस घटना के बाद परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नाका देख तस्कर ने भगाई कार, इंस्पेक्टर ने तान दी रि*वॉल्वर; बेकाबू गाड़ी सड़क से उतरी

पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

पीड़ित बच्ची के परिवार ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO Act की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से मंदिर दर्शन को निकला था शख्स, पहाड़ी रास्ते ने छीन ली सांसें, सदमें में परिवार

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक पत्नी, दो पति... अब घर में गूंजी किलकारी- सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया कपल

विश्वास पर चोटए सुरक्षा पर सवाल

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हिमाचल प्रदेश पर्यटन सीजन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों का मानना है कि इस घटना से प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख