#विविध

February 25, 2025

हिमाचल में पहली बार खिला यह विदेशी फूल, बिलासपुर की मीना चंदेल बनीं ‘इनोवेटिव फार्मर’ 

भारत की पहली महिला किसान, जिन्होंने ग्रीन हाउस में उगाया ‘डायंथस’ 

शेयर करें:

Bilaspur Meena Chandel

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मीना चंदेल भारत की पहली महिला किसान हैं, जिन्होंने अपने ग्रीन हाउस में पहली बार ‘डायंथस’ नामक विदेशी फूल की खेती की है। मीना चंदेल को उनकी इस उपलब्धि के लिए 'इनोवेटिव फार्मर अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेले में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। 

2018 से उगा रही हैं विदेशी फूल

मीना चंदेल ने 2018 में विदेशी फूलों की खेती की शुरुआत की थी। उन्होंने 2020 में पहली बार पहली बार जिप्सोफिला फूलों की खेती की थी। अब हिमाचल प्रदेश के किसान इस फूल को उगाकर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद 2021-22 में उन्होंने स्प्रे कनेक्शन की खेती भी शुरू की, जो सफल रही।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुक्खू सरकार के इस कानून को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे कर्मचारी 

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जलवायु फूलों की खेती के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे उन्हें इस क्षेत्र में विशेष सफलता मिली। उनके इस नवाचार से प्रेरित होकर प्रदेश के कई किसान भी अब विदेशी फूलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से खेती में नए प्रयोग करने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरिए से लदा हुआ ट्रक पलटा, उसी के नीचे फंसा ड्राइवर; मची चीख-पुकार

अब तक मिले कई पुरस्कार

मीना चंदेल को उनके अद्वितीय कार्य के लिए अब तक 4 राष्ट्रीय, 2 क्षेत्रीय और 4 राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके इस प्रयास ने न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि देशभर में किसानों के लिए एक नई दिशा भी प्रस्तुत की है। नका कहना है कि हमें मार्केट की डिमांड, डेकोरेटर की पसंद और लोगों की चॉइस को ध्यान में रखते हुए फूलों की खेती करनी चाहिए। उनका हमेशा यही मानना रहा है कि नई चीजें करने की कोशिश करते हुए कई बार नुकसान भी होता है, लेकिन जितना बड़ा रिस्क होता है, प्रॉफिट भी उतना ही ज्यादा होता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अब 3 की जगह 5 प्रश्न पत्रों का सेट बनाएगा HPSEB, स्टूडेंट्स की हो जाएगी चांदी

खुश्बू के लिए मशहूर है डायंथस

डायंथस (Dianthus) एक सुंदर और सुगंधित फूलों वाला पौधा है, जो अपने जीवंत रंगों और मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है। यह कैरियोफाइलेसी (Caryophyllaceae) परिवार का सदस्य है, जिसमें लगभग 300 प्रजातियाँ शामिल हैं। डायन्थस के सामान्य नामों में कार्नेशन, पिंक और स्वीट विलियम शामिल हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख