#विविध

September 3, 2025

हिमाचल : प्यार में पड़ी 2 बच्चों की मां, एक महीने तक की 'भूख हड़ताल'- तंग आए पति ने प्रेमी को सौंपी

पत्नी की हालत देखकर पति ने हार मान ली

शेयर करें:

Women Extra Marital Affair

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की जिद के आगे हार मान मानते हुए बड़ा फैसला लिया। जिसे सुन आप भी हैरान रह जाओगे।

प्रेम प्रसंग में पड़ी 2 बच्चों की मां

28 वर्षीय महिला, जो दो बेटियों की मां है, सोशल मीडिया पर बने रिश्ते में इस कदर खो गई कि अपने परिवार तक की परवाह छोड़ दी। उसका प्रेमी उम्र में उससे छोटा, 23 वर्षीय युवक है। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो महिला ने पति और बच्चों को छोड़ने का मन बना लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ी के मलबे में दबे 7 लोग, काफी देर तक चिल्लाने की आई आवाजें- फिर पसरा सन्नाटा

पति ने हार मानकर लिया बड़ा फैसला 

पति ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी का हवाला भी दिया, लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही। यहां तक कि उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आखिरकार, पत्नी की हालत देखकर पति ने हार मान ली।

थाने जाकर किया पत्नी को प्रेमी के हवाले 

पति खुद पत्नी को महिला पुलिस थाने लेकर पहुंचा और वहीं उसके प्रेमी को भी बुलाया। पुलिस के सामने पति ने कहा कि वह जबरन पत्नी को रोकना नहीं चाहता। अगर पत्नी प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो उसे कोई एतराज नहीं, बल्कि वह तलाक देकर दोनों का रास्ता आसान कर देगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा ने उजाड़ी महिला की दुनिया, मलबे में जिंदा दफन हुए पति और बेटी

महिला फैसले पर अडिग 

पुलिस ने मामले को शांत कराने और समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला अपने फैसले पर अडिग रही। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे एक अनोखा त्याग माना जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख