#विविध

September 12, 2025

हिमाचल: अब टांडा मेडिकल कॉलेज में भी होगी रोबोटिक सर्जरी, सीएम सुक्खू ने किया उद्धघाटन

खराब मौसम के चलते सीएम सुक्खू ने चंडीगढ़ से किया कार्यक्रम का उद्धघाटन

शेयर करें:

Tanda medical collage robotic surgery

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी क्रांति की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। राज्य में रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में नई शुरुआत करते हुए अब कांगड़ा जिले के प्रतिष्ठित डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भी यह अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। इससे पहले शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाणा में अगस्त माह में यह सुविधा शुरू की गई थी।

टांडा में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शुक्रवार को चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी यूनिट का औपचारिक उद्घाटन किया। खराब मौसम के चलते उनका हेलिकॉप्टर निर्धारित गंतव्य गगल एयरपोर्ट नहीं पहुंच सका, जिसके कारण उद्घाटन ऑनलाइन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस तकनीक को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक बताते हुए इसे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

 

यह भी पढ़ें : शादी के नाम पर दो बार ठगा युवक, पहली पत्नी निकली नशेड़ी; दूसरी फेरों के अगले दिन भागी

राज्य में दूसरी जगह शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी

टांडा में यह सुविधा शुरू होने से पहले शिमला के चमियाणा स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी संस्थान में प्रदेश की पहली रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की गई थी। बीते अगस्त महीने में यहां पर पहले ही दिन दो सफल रोबोटिक सर्जरी की गईं। इनमें 67 वर्षीय महेंद्र पाल की प्रोस्टेट सर्जरी और शीला देवी की किडनी ट्यूमर सर्जरी शामिल थी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की बड़ी कार्रवाई, KCC बैंक की पूरी बीओडी निलंबित; 10 दिन में मांगा जवाब

 

महेंद्र पाल के बेटे ईविश ग्रोवर ने बताया कि उनके पिता का ऑपरेशन न केवल सटीक बल्कि बेहद सफल रहा और रोबोटिक तकनीक की वजह से ऑपरेशन के बाद दर्द भी अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ। अब हमें इलाज के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा, हिमाचल में ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल रही है।

तकनीक से जुड़े लाभ

रोबोटिक सर्जरी तकनीक अत्यंत उन्नत मानी जाती है, जिससे जटिल से जटिल ऑपरेशन अत्यधिक सटीकता से किए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया में इंसानी हाथों की तुलना में बहुत कम त्रुटि की संभावना होती है और रोगी को कम दर्द, कम खून बहाव, और जल्दी स्वस्थ होने जैसे कई लाभ मिलते हैं।

 

यह भी पढ़ें : लोगों के कंधों पर सुक्खू सरकार के दावे, 10 KM पालकी में डाल अस्पताल पहुंचाई बीमार महिला

सरकार की योजना और दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह स्पष्ट किया कि हिमाचल सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के नागरिकों को अपने ही राज्य में सर्वोत्तम और आधुनिकतम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। रोबोटिक सर्जरी की सुविधा को अन्य मेडिकल कॉलेजों तक भी विस्तार देने की योजना हैए ताकि ग्रामीण और दूर.दराज़ के क्षेत्रों तक तकनीक का लाभ पहुंचे।

यह लोग रहे मौजूद

आज टांडा में रोबोटिक सर्जरी के उद्घाटन कार्यक्रम में ऑनलाइन मुख्यमंत्री के साथ शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया भी वर्चुअली उपस्थित रहे, जबकि मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, कैबिनेट रैंक मंत्री आर.एस. बाली, आयुर्वेद मंत्री यादविंदर गोमा, बैजनाथ विधायक किशोरी लाल, फतेहपुर विधायक भवानी पठानिया, पालमपुर विधायक आशीष बुटेल, महिला आयोग की सदस्य रीना धडोच, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, और टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख