#विविध

December 12, 2025

बॉलीवुड स्टार ने बनाया फर्जी हिमाचली सर्टिफिकेट : जुब्बल राजघराना पहुंचा कोर्ट- मगर क्यों, जानें

एक्टर ने शाही परिवार के नाम का किया इस्तेमाल

शेयर करें:

rahul bose fake certificate himachal devya jubbal highcourt

शिमला। बाॅलीवुड अभिनेता और रग्बी से जुड़े प्रमुख चेहरे राहुल बोस के खिलाफ एक गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। शिमला जिले के जुब्बल राजघराने की राजकुमारी दिव्या कुमारी ने राहुल बोस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जुब्बल राजघराना पहुंचा कोर्ट

दिव्या ने दावा किया है कि राहुल बोस ने हिमाचल का डोमिसाइल प्रमाणपत्र गलत जानकारी देकर हासिल किया। दिव्या के मुताबिक यह दस्तावेज इसलिए तैयार करवाया गया ताकि वे हिमाचल प्रदेश रग्बी फुटबॉल यूनियन से जुड़ी चुनाव प्रक्रिया में खुद को स्थानीय उम्मीदवार दिखा सकें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : कड़ाके की ठंड के बीच अलर्ट जारी- पहाड़ों पर बरसेगी चांदी, जानें कब बदलेगा मौसम

16 साल से कसौली में रह रहे

दिव्या कुमारी का कहना है कि राहुल बोस ने 24 सितंबर को हिमाचल निवासी प्रमाणपत्र बनवाया, जिसमें उल्लेख था कि वे पिछले 16 वर्षों से कसौली में रह रहे हैं। दिव्या का तर्क है कि राहुल बोस वास्तविक रूप से मुंबई के निवासी हैं। उनके आधार और पासपोर्ट में भी मुंबई ही दर्ज है।

हिमाचली कैसे बने राहुल?

इतना ही नहीं वे पहले भी महाराष्ट्र से चुनाव लड़ चुके हैं-  तो ऐसे में उनका अचानक “हिमाचली” बन जाना सवालों के घेरे में है। दिव्या का कहना है कि वर्ष 2023 में राहुल बोस ने उनसे वादा किया था कि मिलकर हिमाचल का आधिकारिक रग्बी ढांचा तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नाका तोड़ा.. पुलिस की गाड़ी रौंद भागा युवक, पीछा किया तो मिली कार, चालक गायब

राहुल ने दिव्या से किया था वादा

इस भरोसे पर दिव्या और उनकी टीम ने शिमला, कुल्लू, सिरमौर और सोलन में यूनिट्स बनाईं। कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टीम भेजी। साथ ही साथ ल को बढ़ावा देने के लिए स्वयं संसाधन जुटाए। लेकिन दो साल की मेहनत के बाद 18 अक्टूबर को राहुल बोस ने बिना किसी चुनाव और बिना जिलों के प्रतिनिधियों को शामिल किए अचानक एक नई रग्बी एसोसिएशन स्थापित कर दी।

दिव्या की टीम को हटाया

दिव्या के अनुसार, उनकी पूरी टीम को एक झटके में किनारे कर दिया गया। दिव्या का कहना है कि राहुल बोस ने दो साल तक शाही परिवार से जुड़े संबंधों का उपयोग कर रग्बी फेडरेशन की राजनीति में अपना प्रभाव बढ़ाया, और राष्ट्रीय स्तर के पद पर पहुंचने के लिए हिमाचल निवासी का फर्जी दावा किया।

यह भी पढ़ें: युग ह*त्याकांड: उम्रकैद नहीं - फां*सी की हो सजा... न्याय की उम्मीद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार

शाही पहचान का किया इस्तेमाल

उनका सीधा सवाल है एक व्यक्ति दो राज्यों का डोमिसाइल कैसे रख सकता है? दिव्या कुमारी ने इस पूरे मामले पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में फर्जी प्रमाणपत्र से लेकर चुनाव प्रक्रिया और नई एसोसिएशन के गठन तक कई गंभीर अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है।

हाईकोर्ट पहुंचा मामला

अब हाईकोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को करेगा। यह विवाद हिमाचल में रग्बी खेल और खेल संगठनों की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। राज्य के खेल समुदाय में भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख