#विविध
September 11, 2025
सुक्खू सरकार की पहल ला रही रंग, 21 मासूमों को मिला माता-पिता का प्यार
बच्चा गोद लेने के लिए पूरी करनी पड़ती हैं कुछ शर्तें
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। अनाथालयों और शिशु गृहों में पल रहे बच्चों को अब नए परिवार मिल रहे हैं। शिमला के टूटीकंडी स्थित शिशु गृह में दो "चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट" को उनके भावी माता-पिता को दत्तक ग्रहण करवाया गया।
बता दें कि DC शिमला अनुपम कश्यप ने बीते सोमवार को औपचारिक रूप से दोनों बच्चों को गोद दिलवाया। इनमें से एक बच्चे को उत्तराखंड के दंपत्ति और दूसरे बच्चे को उत्तर प्रदेश के दंपत्ति ने गोद लिया है।
जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर, 2022 से लेकर 1 सितंबर, 2025 तक कुल 21 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को उनके भावी माता-पिता को सौंपा जा चुका है। यह प्रयास प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की सक्रियता से संभव हुआ है।
DC अनुपम कश्यप ने समाज के समृद्ध वर्ग से अपील की कि वे शिशु गृहों और आश्रमों में पल रहे बच्चों को अपनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को गोद लेकर आप न सिर्फ एक मासूम को जीवन देंगे बल्कि समाज को भी एक बेहतर भविष्य देंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने बताया कि बच्चे को कैसे गोद लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि-
बच्चा गोद लेने वाले लोगों के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। कोई भी व्यक्ति बच्चे को गोद ले सकता है- फिर चाहे वो भारतीय नागिरक हो या फिर विदेशी या फिर NRI (प्रवासी भारतीय)। मगर सभी अधिनियम के तहत निर्धारित नियम और शर्तें पूरी करने के बाद ही ये लोग बच्चे को गोद ले सकते हैं।