#विविध
December 16, 2025
हिमाचल: 25 साल का संघर्ष... आजादी के 78 साल बाद हुआ ऐसा, खुशी से ग्रामीणों के छलक पड़े आंसू
आजादी के 78 साल बाद नेरवा का यह गांव जश्न में डूबा
शेयर करें:

शिमलाः देश सहित हिमाचल प्रदेश ने आजादी के बाद नई बुलंदियों को छूआ है। औद्योगिक क्रांती से लेकर हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। लेकिन हिमाचल के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ऐसे ही एक गांव में जब आजादी के 78 साल बाद सड़क पहुंची तो माहौल जश्न के साथ साथ आंसूओं में बदल गया। यह आंसू खुशी के थे। दरअसल शिमला जिले के एक छोटे से गांव तक बस पहुंचने में पूरे 78 साल लग गए।
विकास की मुख्यधारा से कटे इस गांव को सड़क से जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने 25 वर्षों तक लगातार संघर्ष किया। वर्षों तक फाइलों, दफ्तरों और कच्चे रास्तों के बीच उलझी यह मांग आखिरकार मंगलवार को पूरी हुईए जब गांव तक सड़क और बस सेवा पहुंची। यह सिर्फ एक सड़क का उद्घाटन नहीं थाए बल्कि दशकों के इंतजारए मेहनत और उम्मीदों की जीत का दिन था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ठंड का कहर जारी : कई इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट
शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा उपतहसील की पंचायत भराणू का गांव गौंचा आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क सुविधा से जुड़ गया। सड़क के उद्घाटन के साथ ही गांव तक एचआरटीसी बस का ट्रायल भी किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। एसडीएम चाड़वाधार ने बस को हरी झंडी दिखाकर गौंचा के लिए रवाना किया। पहली बार बस को गांव तक पहुंचते देख ग्रामीणों की आंखों में खुशी और राहत साफ नजर आई।
गौंचा गांव के लिए यह सड़क किसी योजना का सामान्य परिणाम नहीं, बल्कि 25 साल की लंबी लड़ाई का नतीजा है। ग्रामीण वर्षों तक अलग-अलग सरकारों और विभागों के चक्कर काटते रहे। सड़क की मंजूरी के लिए लोगों ने अपनी जेब से पैसे खर्च किए और एफसीए की अनुमति लेने के लिए देहरादून तक कई बार जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: संजौली ही नहीं... यहां भी सरकारी भूमि पर बना रखी हैं 3-3 अवैध मस्जिदें, उग्र हुए हिंदू संगठन
अब तक गांव के पास केवल एक संकरा कच्चा एंबुलेंस मार्ग था, जो बारिश में बार-बार बंद हो जाता था। बरसात के मौसम में इस रास्ते से गुजरना ग्रामीणों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा होता था। पक्की और बस योग्य सड़क बनने से अब यह खतरा पूरी तरह खत्म हो गया है।
इस मौके पर रजनीश किमटा ने कहा कि सड़कें पहाड़ी क्षेत्रों की जीवन रेखा हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले दो वर्षों में चौपाल क्षेत्र के शेष गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 2026 तक गौंचा से गन्याह गांव तक सड़क कार्य पूरा होगा और गौंचा सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा।
मंगलवार को इस पक्की सड़क का उद्घाटन उपमंडल अधिकारी चौपाल हेमचंद वर्मा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन महासचिव और चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रजनीश किमटा भी मौजूद रहे लोकार्पण कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुनील शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, एआरटीसी, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।