#विविध
May 17, 2026
नगर परिषद-नगर पंचायत की काउंटिंग शुरू, कुछ देर में आने शुरू होंगे रिजलट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज प्रदेश भर में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। देवभूमि के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में ऐसा गजब का उत्साह दिखाया कि वोटिंग के पिछले कई रिकॉर्ड ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
शाम तीन बजे तक 72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, हालांकि कई जगहों पर तीन बजे के बाद भी मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं, जहां देर तक मतदान चल रहा था। राज्य मुख्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान प्रतिशत की अंतिम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है] जिससे यह साफ है कि इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हो सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक 63% मतदान, बुजुर्गों-युवाओं के जोश ने जीता दिल
वर्ष 2021 के निकाय चुनावों में जहां 73 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं इस बार इसके 75 से 77 फीसदी के पार जाने की पूरी उम्मीद है। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह संपन्न होने के बाद अब 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है] जिसके चलते चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें पूरी तरह बढ़ गई हैं।
शहरी सरकार चुनने के लिए हिमाचल की जनता में सुबह से ही भारी क्रेज देखा गया। सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रदेश के चार नगर निगमों सहित 51 शहरी निकायों के 589 मतदान केंद्रों पर लगातार वोट बरसे। तय समयानुसार दोपहर 3 बजे वोटिंग का समय खत्म होने के बावजूद सोलन और सिरमौर जैसे जिलों में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब जेल से बाहर नहीं आएंगे खतरनाक कैदी, जानें वजह
नगर निगम सोलन में कुछ बूथों पर दोपहर बाद 3:20 तक वोटिंग चलती रही। वहीं सिरमौर जिला के नाहन में 13 और पांवटा साहिब के 15 मतदान केंद्रों पर तीन बजे के बाद भी लोग कतारों में डटे रहे, जिन्हें प्रशासन ने नियमानुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा मौका दिया।
दुपहर तीन बजे तक अलग-अलग जिलों से आए वोटिंग के आंकड़े बेहद हैरान और खुश करने वाले रहे।
मतदान की रफ्तार: प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 16%, 11 बजे तक 33%, दोपहर 1 बजे तक 49% और दोपहर 3 बजे तक आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 72% से 77% के बीच पहुंच गया।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में मतगणना शुरू होने जा रही है। इसके चलते प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। समर्थकों और उम्मीदवारों की नजरें अब परिणामों पर टिक गई हैं। वहीं चार नगर निगम—सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला—में इस्तेमाल हुई ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इन नगर निगमों के परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे।
प्रदेशभर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मियों और चुनाव कर्मचारियों की तैनाती रही। हालांकि चंबा में मतदान के लिए जा रहे एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत होने की दुखद घटना भी सामने आई। इसके बावजूद पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिक गई हैं, जहां कई निकायों में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश में एक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मंडी के मॉडल पोलिंग बूथ को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सीनियर सिटीजन मतदाताओं का तिलक लगाकर और आदर-सत्कार के साथ स्वागत किया गया। वहीं, शिमला के रामपुर में एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने परेड (मार्च पास्ट) करते हुए व्हीलचेयर पर बैठे एक दिव्यांग मतदाता को पूरे सम्मान के साथ पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। प्रशासन की ओर से बुजुर्गों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। हालांकि, इस बीच चंबा टाउन से एक दुखद खबर भी सामने आई, जहां वोट देने जा रहे 75 वर्षीय एक बुजुर्ग अंजन शर्मा की हार्ट अटैक के कारण रास्ते में ही मौत हो गई।