#विविध

December 8, 2025

हिमाचल : घर से इंटरव्यू देने निकला युवक, नहीं लौटा वापस; तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन

परिजनों ने हर जगह ढूंढा- नहीं मिल रहा कोई सुराग

शेयर करें:

Karnaveer Missing Case Himachal Kangra Police

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। उपमंडल फतेहपुर की उपतहसील राजा का तालाब के एक गांव का 23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया है।

23 साल का युवक लापता

बताया जा रहा है कि युवक घर से इंटरव्यू देने के लिए निकला था, लेकिन वो वापस घर नहीं लौटा। बेटे के ऐसे अचानक लापता हो जाने से परिजन काफी परेशान हैं। परिजन बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 36 किलो चिट्टा बरामद : आठ हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

परिजन बेटे के सही-सलामत घर लौटने की कामना कर रहे हैं। युवक के परिजनों ने जनता और पुलिस से उनके बेटे को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है। परिजन हर पल करणवीर के सकुशल वापस लौटने की आस में हैं।

घर से गया था इंटरव्यू देने

युवक के पिता ने बताया कि बीती 30 नवंबर को उनका बेटा घर से बद्दी में इंटरव्यू देने के लिए निकला था। बद्दी पहुंचने के बाद उसने रात को घर पर फोन भी किया था। मगर उसके बाद से उसका फोन लगातार बंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार दे हिसाब! पंचायतों के 170 करोड़ रुपए गायब, कहां गए ग्रांट के पैसे?

कहां चला गया करणवीर?

परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह उसका पता कर लिया है, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अब थक-हार कर उन्होंने पुलिस थाना रैहन में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लापता युवक की पहचान 23 वर्षीय करणवीर पुत्र अमरीक सिंह के रूप में हुई है।

परिवार की करें मदद

करणवीर के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को करणवीर के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उन्हें कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 24 घंटे में 16 तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे, लाखों का चिट्टा बरामद- अभी और भी होंगे अरेस्ट

युवक को ढूंढ रही पुलिस

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में आसपास लगे CCTV की फुटेज को खंगाला जा रहा है। करणवीर के दोस्तों से भी संपर्क किया जा रहा है।

सही-सलामत मिलेगा बेटा

पुलिस टीम चप्पे-चप्पे पर करणवीर को खोज रही है और आसपास के थाने में भी करणवीर की फोटो दे दी गई है। उन्होंने करणवीर के परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके बेटे को सही-सलामत खोज लिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख