#रोजगार

March 13, 2026

सुक्खू सरकार ने खोल दिया सरकारी नौकरियों का पिटारा, सैंकड़ों पदों पर शुरू हुई भर्ती; जानें डिटेल

सरकारी स्कूलों में खेल शिक्षा को मिलेगी रफ्तार, 870 पीईटी पदों पर शुरू हुई भर्ती 

शेयर करें:

Govt Job Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।  प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े फिजिकल एजुकेशन टीचर (पीईटी) के पदों को भरने का निर्णय लिया है। सुक्खू सरकार ने 870 पीईटी पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है, जिससे स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जॉब ट्रेनी योजना के तहत होगी भर्ती

जानकारी के अनुसार इन पदों को जॉब ट्रेनी योजना के तहत भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 21,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार की ओर से विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर भर्ती प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप दिया जाए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बोर्ड परीक्षा में गुरुजी का कारनामा : छात्रों को लिखवा रहे थे जवाब, विभाग ने रद्द किया एग्जाम सेंटर

जल्द पूरी की जाएगी भर्ती प्रक्रिया

यह नियुक्तियां कार्मिक विभाग की 19 जुलाई 2025 की अधिसूचना के तहत लागू जॉब ट्रेनी नीति और संबंधित पदों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार की जाएंगी। इसके बाद तय भर्ती एजेंसी के माध्यम से चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अगले वित्तीय वर्ष के दौरान इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि स्कूलों में खेल शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र ने 294 नई सड़क निर्माण को मंजूर की करोड़ों की राशि, विक्रमादित्य के विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े थे पद

दरअसल प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में पीईटी के पद लंबे समय से खाली चल रहे थे, जिसके कारण विद्यार्थियों की खेल गतिविधियां और शारीरिक प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा था। इस मुद्दे को लेकर समय.समय पर आवाज भी उठती रही और मामला न्यायालय तक भी पहुंचा। हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अब इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

 

यह भी पढ़ें : समय पर नहीं पहुंची नई HRTC बसें : कंपनी को लेट-लतीफी पड़ी महंगी, 42 करोड़ का लगेगा फटका

 

सरकार का मानना है कि नए पीईटी शिक्षकों की नियुक्ति से स्कूलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को नियमित खेल प्रशिक्षण मिल सकेगा। इससे न केवल स्कूलों में खेल गतिविधियां मजबूत होंगी बल्कि राज्य के युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख