#रोजगार

February 24, 2025

हिमाचल में 10वीं-12वीं के लिए जल्द होगी इन 12500 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती

टीचर और गैर शिक्षक के 1000 पद भी भरे जाएंगे 

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल सरकार जल्दी ही 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए 12500 से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी। ये भर्तियां 6297 सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी टीचर और आया के पदों पर होगी। प्री प्राइमरी टीचर के पद के लिए योग्यता 12वीं पास और नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) में दो साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। आया के लिए सरकार यौगयता और नियुक्ति के मानदंड तय कर रही है।

बच्चों को संभालेंगी आया

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य की स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं में 25000 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : योजनाओं का पैसा बैंक से निकालेगी सुक्खू सरकार, हजारों करोड़ का है खेल- यहां समझें

इन स्कूलों में 6297 प्री प्राइमरी टीचर रखने की प्रक्रिया चल रही है और स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को यह काम दिया हुआ है।

आउटसोर्स पर होंगी भर्तियां

दोनों ही पदों पर भर्तियां आउटसोर्स पर होंगी। आया की जिम्मेदारी प्री प्रायमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की देखभाल करने की होगी। इसके लिए समग्र शिक्षा का बजट खर्च किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों में योगा इंस्ट्रक्टर की भर्ती भी की जा रही है। राज्य के 180 स्कूलों को पीएमश्री कैटेगरी में रखा है।

यह भी पढ़ें : राज्य कैडर का विरोध- हिमाचल के पटवारी और कानूनगो कल मास कैजुअल लीव पर

इस भर्ती का क्राइटेरिया भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा कमीशन की भर्तियों के जरिए 2800 पद भरने का मामला राज्य चयन आयोग को भेजा जा रहा है। नए शिक्षा सत्र से पहले कंसोलिडेशन और युक्तिकरण की प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों के तबादले होंगे। इसके बाद ही जरूरत के आधार पर नई भर्ती को लेकर फैसला लिया जाएगा।

शिक्षक, गैर शिक्षक पदों पर 1000 नई नियुक्तियां

राज्य के शिक्षा विभाग में शिक्षक और गैर शिक्षक पदों पर 1000 से ज्यादा नियुक्तियां होने वाली हैं। लोक सेवा आयोग के माध्यम से स्कूल लेक्चरर के 400 पदों पर भी भर्ती होनी है।

यह भी पढ़ें : अगर प्रति सेकंड 5 मीटर दौड़ सकते हैं तो ही हिमाचल पुलिस में आपका स्वागत है

सरकार यह नियुक्ति नई शिक्षा सत्र में अप्रैल महीने में करेगी। विभाग में दिव्यांग कोटे से करीब 200 पद भरे जा रहे हैं, जबकि ड्राइंग मास्टर के 70 पद भी इसी प्रक्रिया के तहत भरे जाएंगे। विभाग में अभी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति मिलनी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख