#रोजगार
February 25, 2025
हिमाचल में सरकारी नौकरी, इस बैंक में निकली बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल
पूर्व सैनिकों के पांच पदों पर भी निकली भर्ती
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस सब के बीच अब हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह खबर काफी लाभदायक साबित हो सकती है। हिमाचल प्रदेश का एक सहकारी बैंक 32 पदों पर नई भर्तियां करने जा रह है। बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में इन भर्तियों को मंजूरी प्रदान की गई है। ऐसे में अब जल्द ही यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
इतना ही नहीं बैंकिंग क्षेत्र के साथ साथ पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर भी पूर्व सैनिकों की भर्ती करने जा रहा है। ऐसे में बेरोजगार युवाओं के साथ साथ पूर्व सैनिकों का नौकरी का इंतजार खत्म होने वाला है। पूर्व निदेशालय पांच पदों पर भर्ती करेगा। जिसके लिए साक्षात्कार की तिथि भी तय कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : भांजे ने बूढ़ी मामी को लगाया चूना, पत्नी के खाते में ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा
दरअसल निदेशक मंडल की बैठक में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन में जल्द ही 32 पदों पर नई भर्तियां शुरू करने को मंजूरी प्रदान की गई है। यह भर्तियां जिला में नई खुलने वाली बैंक शाखाओं सहित अन्य बैंकों में की जाएंगी। बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि इन 32 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
इस अवसर पर बैंक की उपलब्ध्यिों के बारे में बताते हुए चेयरमैन ने बताया कि जोगिंद्रा बैंक अब क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज ;सीजीटीएमएसईद्ध के तहत एक पंजीकृत सदस्य ऋणदाता बन गया है। अब बैंक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बिना सिक्योरिटी ;कोलेटरल.फ्रीद्ध ऋण देगा। इससे वाणिज्यिक और निजी बैंकों की तरह उद्यमिता और व्यापार विकास को बढ़ावा देगा।
इसी तरह से पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में पूर्व जूनियर कमीशंड अधिकारी जेसीओ पद के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों का साक्षात्कार होगा। सैनिक कल्याण विभाग कल्याण संयोजक के पांच पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चार मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच होने के बाद पूर्व जूनियर कमीशंड अधिकारी सैनिकों के लिए ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट होगा।
टेस्ट में परिणाम और रैंक के आधार पर ही पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को पद पर नियुक्ति मिलेगी। पांच पदों में सामान्य श्रेणी से एक, अन्य पिछड़ा वर्ग से दो और अनुसूचित वर्ग के दो पद भरे जाएंगे। पदों को भरने के लिए पूर्व सैनिकों के पास एनसीओ कोड का होना अनिवार्य किया है। नियुक्ति और योग्यता के लिए विस्तृत जानकारी विभाग की ओर से पूर्व सैनिक निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन दी गई है।