#रोजगार
April 12, 2026
सुक्खू सरकार ने निकाली बंपर भर्ती: जॉब ट्रेनी आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी; जल्द करें आवेदन
जूनियर इंजीनियर सिविल के 149 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
शेयर करें:

शिमला/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खोल दिए हैं। यह मौका उन युवाओं के लिए काफी अहम जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। सुक्खू सरकार के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और युवाओं से आवेदन मांगे हैं।
हिमाचल प्रदेश में जॉब ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है] जिससे तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सुनहरा मौका मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से अस्पताल गया व्यक्ति अचानक हो गया गायब, तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई तय की गई है] ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का तंज: तनाव में हैं जयराम, अपनों से कुर्सी बचाने की जद्दोजहद कर रहे नेता प्रतिपक्ष
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीई / बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान भी दिया गया है।
भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 23,500 रुपये वेतन दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसमें सुधार के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों से जुड़ी सभी जानकारी स्पष्ट हो सके।