#रोजगार
March 1, 2025
हिमाचल: CISF में 10वीं पास के लिए 200 से ज्यादा पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां
हिमाचल समेत उत्तरी राज्यों के आवेदकों के लिए सुनहरा मौका
शेयर करें:

शिमला। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च, 2025 से शुरू होगी। अंतिम तिथि 3 अप्रैल, 2025 है। इनमें हिमाचल प्रदेश और बाकी उत्तरी राज्यों के लिए पुरुष और महिलाओं के लिए 109-109 पद हैं।
इसमें कुक के 48, मोची का एक, दर्जी के दो, नाई के 18, धोबी के 25, सफाईवाला के 14 और बढ़ई का एक पद है। पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, माली, वेल्डर, चार्ज मैकेनिक और एमपी अटेंडेंट का कोई पद नहीं है। महिलाओं के लिए कुक के 5, नाई के दो, धोबी के तीन, सफाईवाला के दो पद शामिल हैं। पूर्व सैनिकों के लिए कुक के 49, मोची का 1, दर्जी के दो, नाई के 19, धोबी के 26, सफाईवाला के 15 और बढ़ई का एक पद है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: JOA (IT) के पदों पर निकली भर्ती, HPPSC ने मांगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल
कांस्टेबल/ट्रेड्समैन के 1161 पदों में पुरुषों के लिए 945 और महिलाओं के लिए 103 पद हैं। साथ ही एक्स सर्विसमैन के लिए 113 पद हैं। कांस्टेबल कुक के 493, मोची के 9, दर्जी के 23, नाई के 199, धोबी के 262, सफाईवाला के 152, पेंटर के 2, बढ़ई के 9, इलेक्ट्रीशियन के 4, माली के 4, वेल्डर के 1, चार्ज मैकेनिक के 1 और एमपी अटेंडेंट के 2 पदों पर भर्ती होनी है।
भर्ती प्रक्रिया : पहले पीईटी/पीएसटी/दस्तावेजीकरण और ट्रेड परीक्षा होगी। फिर ओएमआर आधारित/सीबीटी मोड आधारित लिखित परीक्षा होगी। जोकि हिंदी और अंग्रेजी में ली जाएगी। इसके बाद विस्तृत चिकित्सा परीक्षण यानी मेडिकल टेस्ट होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के बेरोजगारो हो जाओ तैयार- यहां है नौकरी पाने का सुनहरा मौका
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी 10वीं पास या इसके समकक्ष होना चाहिए। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। सफाई वाला के लिए 10वीं पास जरूरी है।
आयु सीमा : 1 अगस्त 2025 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का जन्म 2 अगस्त 2022 से पहले और 1 अगस्त 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के तहत छूट रहेगी। हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए कद (पुरुष) 185 सेंटीमीटर और महिला 155 सेंटीमीटर चाहिए। सीना पुरुष 78-83 सेंटीमीटर (न्यूनतम फुलाव 5 सेंटीमीटर) और महिलाओं के लिए लागू नहीं है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में और महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश
आवेदन शुल्क : 100 रुपए। महिला, एससी, एसटी और आरक्षण के योग्य भूतपूर्व सैनिक से संबंधित अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट रहेगी। अधिक जानकारी के लिए CISF की ऑफिशियल वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ देखें।