#रोजगार
March 1, 2025
हिमाचल के बेरोजगारो हो जाओ तैयार- यहां है नौकरी पाने का सुनहरा मौका
शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग में फैकल्टी पदों पर भर्ती
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं स्थित शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SIVT) में सीनियर आईटी फैकल्टी के एक पद और जूनियर फैकल्टी के दो पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 7 मार्च को सुबह 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय, सुजानपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित में से कोई भी डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है—
- एमसीए (MCA)
- एमएससी-आईटी (MSc-IT)
- एमएससी-सीएस (MSc-CS)
- बीसीए (BCA)
- बीएससी-आईटी (BSc-IT)
- पीजीडीसीए (PGDCA)
- बीकॉम (B.Com) विद टैली
साथ ही, अभ्यर्थी की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश
चयनित उम्मीदवारों को ₹13,500 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यदि कोई युवा उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बर्फ का पहाड़ टूटने से हिमाचल के 7 मजदूर फंसे, नाम आए सामने
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय से निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर बात कर सकते हैं—
📞 दूरभाष नंबर: 01972-222318
📱 मोबाइल नंबर: 98054-14871
इच्छुक उम्मीदवार समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।