#रोजगार
February 28, 2025
हिमाचल: JOA (IT) के पदों पर निकली भर्ती, HPPSC ने मांगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल
12वीं के साथ IT डिप्लोमा जरूरी,टाइपिंग की परीक्षा पास करनी होगी
शेयर करें:

शिमला। HPPSC ने JOA (IT) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 3 पद जनरल श्रेणी के हैं। बाकी के 3 पदों में एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 27 मार्च, 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अभ्यर्थी को 10+2 परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही किसी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम क्षेत्र (आईटीईएस) में एक/दो वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाणपत्र होना चाहिए। अभ्यर्थी एआईसीटीई के अनुमोदित पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक भी हो सकता है। अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइपिंग गति होनी जरूरी है।
यह भी पढ़ें : बिगड़े मौसम के बीच बुरी खबर: टूट गया ग्लेशियर, 57 मजदूर दबे
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष चाहिए। आऱक्षित वर्ग को आयु में नियमों के तहत छूट होगी।
आवेदन के साथ 600 रुपए शुल्क भी देना होगा। हिमाचल प्रदेश के अनारक्षित-बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी तथा हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी जिन्हें भारत सरकार के अधीन सेवा का सामान्य कार्यकाल पूरा होने से पहले अपने अनुरोध पर रक्षा सेवाओं से मुक्त कर दिया गया है के लिए 150 रुपए शुल्क लगेगा। दृष्टिबाधित एवं दृष्टिबाधित पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: निपुण जिंदल को HRTC का एडिश्नल चार्ज, बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सुक्खू सरकार
अभ्यर्थियों का चुनाव तीन स्टेज में होगा। पहले स्क्रीनिंग टेस्ट और SAT होगा। दूसरी स्टेज में टाइपिंग टेस्ट होगा। अंतिम स्टेज में दस्तावेज मूल्यांकन होगा। पेपर-I एक घंटे की अवधि का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) या ऑफलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जिसमें 100 अंक होंगे, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, तथा गलत/गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस संगठन को जल्द मिलेगा नया चेहरा, रजनी पाटिल बोलीं- पैरालाइज्ड नहीं पार्टी
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान और नेशनल व इंटरनेशनल सामान्य ज्ञान 30-30 नंबर का होगा। हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा ज्ञान के 20-20 नंबर के प्रश्न आएंगे। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का विस्तृत विज्ञापन देखें।