#रोजगार
September 7, 2025
हिमाचल में बंपर भर्ती- दो दिन बाद यहां लगेगा रोजगार मेला, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। सोलन जिले में एक खास कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं दी जाएंगी।
यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा दो दिन बाद यानी 2 सितंबर, मंगलवार को मॉडल कैरियर सेंटर, उप रोजगार कार्यालय बद्दी में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार कार्यालय सोलन के अधिकारी जगदीश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे से निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
इस साक्षात्कार में तीन कंपनियों में कुल 39 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। जैसे कि-
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं, ITI, B.Pharma, M.Pharma, BSC, कंप्यूटर साइंस, MSC कंप्यूटर साइंस पास युवा भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से हर महीने अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-