#रोजगार

November 2, 2025

हिमाचल में आउटसोर्स पर हो रही सिर्फ महिलाओं की भर्ती, 24 हजार मिलेगा वेतन; जानें डिटेल

वीर नारियों और भूतपूर्व या सेवारत सैनिकों की पत्नियों, बेटियों को मिलेगा मौका

शेयर करें:

Himachal Woman Job

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदेश के एक बड़े स्वास्थ्य संस्थान ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। यह भर्ती आउटसोर्स आधार पर होगी और 20 हजार से भी अधिक का मासिक मानदेय मिलेगा। हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए हो रही है। जिसमें केवल वीर नारियां, या भूतपूर्व या सेवारत सैनिकों की पत्नियां या बेटियां हिस्सा ले सकेंगी। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर की ओर से की जाएगी। 

कहां हो रही भर्ती

यह भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में होगी। इस भर्ती का आयोजन हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा किया जाएगा। 

कब और किस आधार पर होगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर 10 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे हमीरपुर में इस भर्ती का आयोजन करेगा। जिसकी जानकारी निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कर्नल पीएस अत्री ने दी है। पीएस अत्री ने बताया कि यह भर्ती आउटसोर्स आधार पर की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिना WRITTEN टेस्ट दिए पाएं नौकरी, हर महीने मिलेगी 24 हजार सैलरी

किन पदों पर होगी भर्ती और कहां मिलेगी ज्वाइनिंग

निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कर्नल पीएस अत्री ने बताया कि 10 नवंबर को हमीरपुर में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिला सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के बाद चयनित महिलाओं और युवतियों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में तैनात किया जाएगा। 

भर्ती प्रक्रिया में कौन ले सकेगा भाग

कर्नल पीएस अत्री ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में केवल महिलाएं और युवतियां ही हिस्सा ले सकेंगी। इस भर्ती में वीर नारियां, भूतपूर्व सैनिकों या सेवारत सैनिकों की दसवीं पास पत्नियां व बेटियां इन पदों के लिए पात्र होंगी।

 

यह भी पढ़ें : KBC के मंच पर 1 करोड़ के प्रश्न तक पहुंचा हिमाचल का बेटा- संघर्ष सुन अमिताभ बच्चन भी हुए भावुक

कितनी रहेगी आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए निगम ने आयु सीमा भी निर्धारित की है। भर्ती प्रकिया में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। उनकी आयु सीमा का आकलन पहली जनवरी 2026 के अनुसार किया जाएगा। यानी अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 को 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के फैसले पर कांग्रेस में बगावत, बागी हुए कई कांग्रेस नेताओं ने खुलकर किया विरोध

कितना मिलेगा वेतन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के लिए महिला सुरक्षा गार्ड की भर्ती में चयनित होने वाली महिला उम्मीदवारों को ईपीएफ सहित कुल 24 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। 

कौन से दस्तावेज लाने होंगे साथ

निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कर्नल पीएस अत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने आने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ दस्तावेज भी लाने होंगे। जिसमें उम्मीदवारों को डिस्चार्ज बुक या आश्रित कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता संख्या, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, अन्य डिप्लोमा, प्रशिक्षण या अनुभव से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस गांव में पहली बार जला बल्ब- लालटेन के सहारे 3 पीढ़ियां गुजारती रही जीवन

यहां से लें पूरी जानकारी

निगम के अध्यक्ष ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख