राजनीति

#रोजगार

June 27, 2025

हिमाचल में युवाओं को बड़ी राहत: होमगार्ड के 700 पदों पर होगी भर्ती, 10 साल बाद खुला मौका

2015 के बाद पहली बार होमगार्ड भर्ती को मंजूरी, 24 करोड़ का बजट तय

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal jobs

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने होमगार्ड विभाग में 700 पदों पर भर्ती को हरी झंडी दे दी है। यह भर्ती पूरे 10 साल बाद हो रही है, क्योंकि अंतिम बार साल 2015 में होमगार्ड की भर्ती हुई थी। अब एक बार फिर युवाओं को राज्य सेवा में योगदान का मौका मिलेगा।

 

कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी


हाल ही में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि सरकार युवाओं को नौकरी के अधिक से अधिक अवसर देने के लिए हर विभाग में रिक्तियों को भर रही है। आने वाले समय में अन्य विभागों में भी भर्तियां की जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बरसेंगे खूब बादल: 29-30 जून को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बढ़ा खतरा

 

क्यों जरूरी थी भर्ती?


वर्तमान में राज्य में 8,000 होमगार्ड स्वयंसेवक कार्यरत हैं, लेकिन कर्मियों की भारी कमी के चलते पुलिस, प्रशासन, बोर्डों और निगमों की मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। त्योहारों, रैलियों, चुनाव, यातायात नियंत्रण और प्राकृतिक आपदाओं के समय होमगार्ड की भूमिका अहम होती है। इस कमी को देखते हुए नई भर्ती अत्यंत आवश्यक थी।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल : खुद को बताया MLA का PSO- सड़कों पर बजाता रहा हूटर, पुलिस ने 3 को दबोचा

 

आपदा से लेकर ट्रैफिक तक, हर जगह तैनात


होमगार्ड न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करते हैं, बल्कि आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वनाग्नि, दुर्घटनाएं और खोज-बचाव अभियानों में भी अग्रिम पंक्ति में काम करते हैं। इनकी तत्परता और सेवाभाव ने कई बार अनमोल जानें बचाई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तबाही का मंजर : अपनों को तलाश रही आंखें, 7 लापता लोगों की नहीं कोई खबर

 

सरकार ने किया 24 करोड़ का प्रावधान


भर्ती प्रक्रिया के संचालन और नए होमगार्ड स्वयंसेवकों को वेतन देने के लिए सरकार ने 24 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया है। इससे विभाग की ताकत बढ़ेगी और राज्य की नागरिक सुरक्षा व सामुदायिक सेवाओं में गुणवत्ता आएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख