#रोजगार
February 20, 2025
हिमाचल के दसवीं पास युवाओं को मिलेगी 25,000 तक सैलरी, यहां जानें पूरी डिटेल
रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए नाम
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। जिला बिलासपुर में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
कंपनी द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, यह साक्षात्कार बिलासपुर जिले में दो दिन अलग-अलग स्थान पर आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे-
यह साक्षात्कार इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और ITI ट्रेनी के 105 पदों को भरने के लिए आयोजित किए जाएंगे। जिसमें से-
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं का दसवीं, 12वीं और किसी भी ट्रेड में ITI पास या स्नातक पास होना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 11,500 रुपए से 25,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए उम्मीदवारों को कुछ शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। जैसे कि-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-