#रोजगार

September 15, 2025

हिमाचल कैबिनेट: बिजली बोर्ड में 1602, रेगुलर टी-मेट के भरे जाएंगे 1000 पद; इन विभागों में भी होगी बंपर भर्ती

950 पंचायत सेक्रेटरी, पटवारियों के भरे जाएंगे 645 पद

शेयर करें:

himachal Cabinet govt jobs

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज की कैबिनेट बैठक पूरी तरह से बेरोजगार युवाओं ेपर केंद्रीत रही। आज की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हर विभाग में सैंकड़ों पद भरने को मंजूरी प्रदान की। सभी विभागों में कुल मिलाकर 3700 पदा विभिन्न श्रेणियों के सृजित करने व भरने को मंजूरी प्रदान की गई है। यह सभी पद राज्य चयन आयोग और आउटसोर्स माध्यम से भरे जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की हरियाणा-पंजाब से नाराजगी, बोले छोटे भाई की तरह सहयोग करें पड़ोसी

  • कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक पद बिजली बोर्ड के भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड में 1602 पद बिजली उपभोक्ता मित्रों के स्वीकृत किए गए हैं। यह सभी पद आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे। 
  • इसी तरह से हिमाचल के लोक निर्माण विभाग को गति देने के लिए  रेगुलर टी-मेट के एक हजार पदों पर भी भर्ती की जाएगी। यह सभी पद राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगें।
  • मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग में 645 पद पटवारियों के पदों पर भर्ती की जाएगी। पटवारियों की भर्ती से राजस्व विभाग के लटके कार्यों को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें : सिलेंडर की गैस लीक होने से दहला कमरा, मासूम समेत 5 लोग फंसे अंदर; नहीं मिला संभलने का मौका

  • सुक्खू सरकार ने आज की कैबिनेट में स्वास्थ्य विभाग को भी मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के 400 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इसी तरह से प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों के 200 पद पर भी डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। 
  • मेडिकल कॉलेजों में 38 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी।
  • पंचायतीराज विभाग में भी लगभग 950 पंचायत सेक्रेटरी
  • प्रदेश सचिवालय में स्टेनो टाइपिस्ट के 25 पद स्वीकृत किए गए।
  • चंडीगढ़.शिमला फोरलेन पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए कैबिनेट ने परवाणू और धर्मपुर पुलिस थाना में 38 पद पुलिस कांस्टेबदल के भरने को मंजूरी प्रदान की है।
  • इसी तरह से लोकायुक्त में 2 पद जेओए आईटी और 5 पद साइंटिफिक ऑफिसर के स्वीकृत किए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी पिकअप, एक साथ 5 लोगों की थम गई सांसें; 2 की हालत गंभीर

ग्राम पंचायतों में 300 जॉब ट्रेनी की नियुक्ति को मंजूरी

  • कैबिनेट बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के लिए एक निश्चित मासिक वजीफे पर प्रशिक्षण,अनुभव और सहायता के माध्यम से प्रशिक्षित जनशक्ति का एक पूल बनाने हेतु ग्राम पंचायतों में 300 जॉब ट्रेनी की नियुक्ति को मंजूरी दी।
  • कैबिनेट बैठक में पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग के कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए विभाग के पुनर्गठन और विभिन्न श्रेणियों के पाँच नए पदों के सृजन और भरने को मंजूरी दी। 
  • इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक.एक पद को भरने को भी मंजूरी दी गई। 
  • कैबिनेट बैठक में सात गैर.अधिसूचित कॉलेजों के 45 शिक्षण और 61 गैर.शिक्षण कर्मचारियों को उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिशेष पूल में रखने की अनुमति दी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख