#हादसा

September 20, 2026

हिमाचल : रात के अंधेरे में पलटी बोलेरो कैंपर, एक की दर्दनाक मौ**त- दूसरा अस्पताल में भर्ती

बोलेरो में दो ही लोग थे सवार

शेयर करें:

bolero camper shimla road gahan nankhari himachal police

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गाहन इलाके में एक बोलेरो कैंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान मोहर सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव लैलन, तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान हरदयाल सिंह पुत्र सिंगुराम, निवासी गांव जुवालडा, तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए कोटगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : टिप्पर की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, तोड़ा दम- ओवरटेक के चक्कर में हुआ हाद*सा

शाम करीब 8 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 8 बजे गाहन इलाके में हुआ। बोलेरो कैंपर में सवार दोनों व्यक्ति कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

मौके पर ही तोड़ा दम

हादसा इतना गंभीर था कि मोहर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हरदयाल सिंह घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर और घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घायल महिला के इलाज में हुई देरी, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस- हुई मौ**त, परिजनों में रोष

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने घायल हरदयाल सिंह को तुरंत वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए कोटगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ यह भी जांच कर रही है कि बोलेरो कैंपर किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटी। फिलहाल हादसे के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटा रही है और जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख