#रोजगार

June 24, 2025

हिमाचल में बंपर भर्ती- 200 युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानिए कितना मिलेगा वेतन

साक्षात्कार के माध्यम से होगा युवाओं का चयनव

शेयर करें:

Himachal Jobs

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का आलम यह है कि एक पद के लिए सैंकड़ों अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। प्रदेश में कम होती नौकरियां प्रदेश में बेरोजगारी की दर को बढ़ा रही है। हालांकि निजी कंपनियों में लगातार भर्तियां निकल रही हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं को कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है। इसी कड़ी में अब 200 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती कांगड़ा जिला के धर्मशाला में निकली है।

कौन सी कंपनी कर रही भर्ती

रोजगार अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि फिल इंडिया लिमिटेड कंपनी विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट से भाजपा नेताओं को राहत, बिंदल-सुखराम की बढ़ी जमानत अवधि; जानें मामला

कितने पदों पर होगी भर्ती

रोजगार अधिकारी के अनुसार फिल इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर  के कुल 200 पदों पर भर्ती करने जा रही है। हालांकि, यह भर्ती केवल पुरुष वर्ग के लिए ही आयोजित की जा रही है।

शैक्षणिक योग्यता और उम्र

फिल इंडिया लिमिटेड कंपनी ने इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा भी निर्धारित की है। कंपनी के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10 पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : VOLVO बस में सवारी बन बैठा था नशा तस्कर, नाके पर चरस की खेप समेत हुआ गिरफ्तार

कब होंगे साक्षात्कार 

कंपनी 200 पदों पर भर्ती के लिए 6 दिन अलग अलग स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किए जा रहे हैं। सबसे पहले साक्षात्कार 23 जून यानी कल उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में आयोजित किए गए थे। आज झंडूता में इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। अब कल यानी 25 जून को बरमाणा में साक्षात्कार रखे गए हैं। फिर, 26 जून को स्वारघाट, 27 जून को बिलासपुर और 28 जून को नयनादेवी में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार सुबह 11 बजे साक्षात्कार के आयोजित स्थल पर पहुंच सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन

रोजगार अधिकारी केशव कुमार के अनुसार साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 17500 से 22 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकारी कर्मचारी ने की वाशरूम में लड़की से नीचता, 12 घंटे से तलाश रही पुलिस

क्या लाना होगा साथ

साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा आधार कार्ड की कॉपी, शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तथा अपना बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है। 

ऑनलाइन फार्म भरना अनिवार्य

इन पदों पर भर्ती की चयन प्रक्रिया फिल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगी। साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व अभ्यर्थियों को https://eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाकर अपने ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन कर फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।  

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख