#रोजगार

June 13, 2025

हिमाचल में 100 पदों पर निकली भर्ती, 22 हजार मिलेगी मंथली सैलरी- एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं

शेयर करें:

Himachal Jobs

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हमीरपुर जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। कंपनी द्वारा युवाओं का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए कोई परीक्षा भी नहीं ली जाएगी।

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा 17 जून, मंगलवार को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का सख्त एक्शन- रातभर नाकाबंदी कर काटे 100 बसों के चालान, लाखों का लगाया जुर्माना

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में SIS इंडिया लिमिटेड, RTA हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 रिक्त पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उनकी ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दी राहत : जल्द बढ़ने जा रहा इस फसल का MSP, किसानों की होगी चांदी ही चांदी

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं फेल या दसवीं पास युवा भाग ले सकते हैं। दसवीं से अधिक पढ़े-लिखे युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 17,000 रुपए से 22,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें : HPU ने जारी किया BSC फाइनल ईयर का रिजल्ट- मानसी शर्मा ने किया टॉप, बनना चाहती IAS

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाब के राज्यपाल और पत्नी की बिगड़ी तबीयत, रात में 2 बार काटे IGMC के चक्कर

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.0 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख