#रोजगार
April 2, 2026
हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 250 पद, एक क्लिक में यहां जानें पूरी डिटेल
जल्द करें आवेदन, कहीं छूट ना जाए नौकरी पाने का मौका
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
इस साक्षात्कार में मैसर्ज प्रा. लिम. कंपनी द्वारा हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, नोएडा द्वारा अपरेंटिस के 250 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने दी है।
कंपनी द्वारा ये रोजगार में जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने के लिए महज तीन दिन का समय बचा है। यहां होंगे साक्षात्कार-
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में ITI फिटर, मैकेनिस्ट, मैकेनिकल, इलेक्टीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा होल्डर महिला और पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला द्वारा आयोजित की जाएगी।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को 13,500 रुपये से 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-