#रोजगार
July 28, 2026
हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती : कल होंगे साक्षात्कार, एक क्लिक में यहां जानें सब कुछ
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
इस साक्षात्कार में कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज मोहाली द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 200 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष ही भाग ले सकते हैं।
कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार जिला उप-रोजगार अधिकारी कार्यालय सरकाघाट में 29 जुलाई, 2026 (बुधवार) यानी कल आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 12वीं पास, ITI या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी 2023 से 2026 के बीच पास आउट होना चाहिए। इस साक्षात्कार में मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर/डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर और टर्नर डिप्लोमाधारक भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को 17,000 रुपये बतौर स्टाइपेंड और अनुभवी अभ्यर्थियों को योग्यता व अनुभव के आधार पर प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-