#रोजगार

January 3, 2026

हिमाचल में बंपर भर्ती : दसवीं पास को भी दी जाएगी नौकरी, हर महीने मिलेगी 24 हजार सैलरी

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए रखी गई हैं कुछ शर्तें

शेयर करें:

Himachal Recruitments

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के दसवीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा।

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में SIS इंडिया लिमिटेड RTA, हमीरपुर द्वारा 150 पदों को भरा जाएगा। ये पद रेगुलर बेस के लिए भरे जाएंगे। इसमें सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी : मां शिकारी देवी मंदिर के कपाट बंद, कमरुनाग झील बनी आईना

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में अलग-अलग दिन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें-

  • 5 जनवरी, 2026 (सोमवार)- उप रोजगार कार्यालय ज्वालामुखी
  • 6 जनवरी, 2026 (मंगलवार)- उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां
  • 7 जनवरी, 2026 (बुधवार)- क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय फतेहपुर
  • 8 जनवरी, 2026 (गुरुवार)- उप रोजगार कार्यालय लंबागांव
  • 9 जनवरी, 2026 (शुक्रवार)- उप रोजगार कार्यालय पालमपुर

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक साथ उठी 4 दोस्तों की अर्थी : 3 युवतियों संग BIRTHDAY पार्टी मनाने गया था युवक

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 10वीं फेल, 10वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने दी है।

क्या रहेगी आयु सीमा? 

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168cm और वजन 52 से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : सुबह-सवेरे गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौ*त

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। सिलेक्ट होने पर कंपनी की ओर से हर महीने 14,000 से 24,000 रुपये सैलरी दी जाएगी।

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने नाके पर रोकी बोलेरो : अंदर बैठे युवकों से मिला ढेर सारा चिट्टा, हुए अरेस्ट

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख