#हादसा

June 3, 2026

बड़ी खबर : दिल्ली का 6 मंजिला होटल धूं-धूं कर ज.ला, विदेशियों समेत 21 की मौ.त- 40 को बचाया

खुद को बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई लोग

शेयर करें:

restaurant hotel delhi foreigners police rescue operation

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। प्रेस एन्क्लेव रोड स्थित फ्लरिश स्टे नामक होटल और उससे जुड़े रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली का 6 मंजिला होटल धूं-धूं कर जला

मृतकों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इनमें मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं, हालांकि प्रशासन ने अभी तक विदेशी मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में चोरी छिपे चिट्टे का इंजेक्शन ले रहे थे युवक-युवती, गांववालों ने बनाया वीडियो- मचा बवाल

सुबह अचानक मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। धुएं और आग की लपटों ने होटल के कमरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर ठहरे लोगों में चीख-पुकार मच गई।

बिल्डिंग से कूदे कई लोग

घटना के दौरान कई लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों तक पहुंच गए। कुछ लोगों ने आग और धुएं से बचने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से छलांग तक लगा दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नीचे गद्दे और अन्य सामान बिछाए ताकि कूदने वालों की जान बचाई जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सरकारी स्कूल की लड़की गायब, 48 घंटे से ढूंढ रहे माता-पिता; नहीं मिली खबर

बचाई गईं कई जानें

दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें कई लोग धुएं के कारण बेहोश हो गए थे, जबकि कुछ गंभीर रूप से झुलस गए।

कई लोग बेसमेंट में फंसे

होटल के बेसमेंट में भी कई लोग फंसे हुए थे। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से छह से अधिक लोगों को बाहर निकाला। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- अगले 5 दिन सतर्क रहें हिमाचली : कई जिलों में तेज बारिश और तूफान के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

रेस्टोरेंट से शुरू हुई आग

जानकारी के अनुसार छह मंजिला इमारत के भूतल पर बी-एन-बी नामक रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। आग सबसे पहले इसी हिस्से में लगी और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जहां होटल के कमरे बने हुए थे। धुएं के कारण लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।

छह मंजिल तक पहुंचीं लपटें

यह इमारत राजधानी के व्यस्त इलाके प्रेस एन्क्लेव रोड पर स्थित है। पास में बड़े अस्पताल होने के कारण यहां अक्सर मरीजों के परिजन और दूसरे राज्यों तथा विदेशों से आने वाले लोग ठहरते थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने दबोचा 'टाइगर'- पाकिस्तान से 20 किलो चिट्टा लाने की फिराक में था सप्लायर

नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

हादसे के बाद होटल संचालन में गंभीर अनियमितताओं की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गेस्टहाउस को बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत केवल छह कमरों के संचालन की अनुमति मिली हुई थी, लेकिन इमारत में करीब 25 कमरे बनाए गए थे।

जांच में क्या आया सामने

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि होटल के पास वैध फायर एनओसी नहीं थी। इसके अलावा इमारत में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक संकरा रास्ता था- जिससे आपात स्थिति में लोगों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। बेसमेंट तक आने-जाने का भी एक ही रास्ता था, जिसने बचाव कार्य को और जटिल बना दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जहां 30 साल रहे चौकीदार, अब उसी पंचायत में प्रधान बने जगदीश कुमार- हर ओर चर्चा

आग लगने का कारण

फिलहाल आग किस कारण से लगी, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। फॉरेंसिक और तकनीकी टीमें मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या अन्य तकनीकी कारणों समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

दिल्ली में बढ़ रही आग की घटनाएं

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब दिल्ली में आग की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। पिछले छह महीनों के दौरान राजधानी में आग लगने की विभिन्न घटनाओं में 66 लोगों की जान जा चुकी है। मालवीय नगर की यह त्रासदी एक बार फिर इमारतों में सुरक्षा मानकों के पालन और अग्निशमन व्यवस्थाओं की समीक्षा की आवश्यकता को उजागर करती है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी- हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, अब हर महीने मिलेगा इतना वेतन

मृतकों की पहचान

फिलहाल प्रशासन ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित परिवारों और घायलों की मदद के लिए राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था को भी तेज किया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख