#अपराध

September 26, 2025

हिमाचल : जागरण में गया था परिवार, घर पर नौकर ने अलमारी पर फेरा हाथ; पत्नी संग हुआ अरेस्ट

पंचकूला पुलिस ने बरामद किए जेवर-कैश

शेयर करें:

Nepali Husband Wife House Theft Shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक चोरी का मामला सामने आया है। नेपाल मूल के एक दंपती ने अपने ही मकान मालिक के घर से नकदी और गहने चुरा लिए और फरार हो गए।

चोर पति-पत्नी गिरफ्तार

घटना जुंगा तहसील के नोहा गांव की है। चोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और हरियाणा पुलिस की मदद से चंद घंटों में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बड़ी डील करने जा रहे थे दो यार, कार की सीट के नीचे छुपाई थी लाखों की चरस

जागरण में गया था परिवार

नोहा गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि मूल रूप से नेपाल निवासी प्रकाश क्षेत्री और उसकी पत्नी निर्मला क्षेत्री उनके घर में पिछले नौ महीने से काम कर रहे थे। 23 सितंबर की रात परिवार माता के जागरण में गया था। देर रात करीब 1 बजे घर लौटने के बाद सब सो गए।

घर पर नौकर ने अलमारी पर फेरा हाथ

अगली सुबह 7:30 बजे जब विजय ने नेपाली दंपती के कमरे का दरवाजा देखा तो वह बंद मिला। कई बार कॉल करने के बावजूद प्रकाश ने फोन नहीं उठाया। शक होने पर विजय ने घर की तलाशी ली।

यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा में 365 साल बाद ये देवता साहिब होंगे शामिल, 200 KM की पैदल यात्रा करेंगे तय

जेवर-कैश लेकर हुए फरार

तभी पता चला कि अलमारी का ताला तोड़कर करीब 90 हजार नकद, 17 ग्राम की सोने की चेन और उनकी पत्नी का मंगलसूत्र गायब है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई।

पंचकूला में दबोचे गए आरोपी

जैसे ही चोरी की जानकारी मिली, पीड़ित विजय कुमार ने अपने भांजे को बताया और तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस ने वायरलेस पर अलर्ट जारी किया। इसी दौरान पंचकूला सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंह राज और 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंपती को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गिरफ्तारी से बचने के लिए SDM ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, क्या मिलेगी जमानत?

नकदी और गहने हुए बरामद

आरोपियों के पास से चोरी किए गए नकद और गहने बरामद कर लिए गए। बाद में पंचकूला पुलिस ने बरामद सामान और आरोपियों को हिमाचल पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

पुलिस हिरासत में पति-पत्नी

पंचकूला की DSP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि दंपती शिमला से चोरी कर भागे थे और त्वरित कार्रवाई में दोनों को पकड़ लिया गया। बरामद जेवर और नकदी हिमाचल पुलिस को सौंप दी गई है ताकि आगे की कार्रवाई पूरी की जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और SDM ने किया 'कांड', पुलिस ने FIR नहीं की दर्ज- जानें पूरा मामला

पुलिस की जांच जारी

थाना ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच कर रही है कि दंपती ने चोरी की पहले से योजना बनाई थी या फिर अचानक मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना एक बार फिर से सवाल खड़े करती है कि घरों में काम करने वालों की सही तरीके से पुलिस वेरिफिकेशन न होने पर कितनी बड़ी वारदातें घट सकती हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख