#हिमाचल
August 12, 2025
‘बूढ़ों का प्रदेश’ बनने की कगार पर हिमाचल- नौजवानों की संख्या हो जाएगी कम, जानें कारण
हिमाचल की घटती प्रजनन दर की कहानी
शेयर करें:

शिमला । हिमाचल प्रदेश अब एक नई और गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। राज्य की कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate – TFR) लगातार गिर रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह रफ्तार ऐसे ही जारी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब यहां बच्चे और नौजवान दुर्लभ हो जाएंगे और प्रदेश बूढ़ों का प्रदेश बन जाएगा।
राष्ट्रीय प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य (RCH) कार्यक्रम के सलाहकार और फेडरेशन फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विस इंडिया (FRHS) के कार्यकारी सदस्य डॉ. नरेश पुरोहित ने बताया कि हिमाचल की मौजूदा औसत प्रजनन दर सिर्फ 1.5 है।
यह भी पढ़ें : HIMACHAL BREAKING : गहरी खाई में समाई पिकअप- उड़े परखच्चे, 2 ने मौके पर तोड़ा दम
तुलना के लिए देखें तो 2015-16 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 में यह 1.9 थी, जो 2019-21 के एनएफएचएस-5 में 1.7 पर पहुंची और अब और घटकर 1.5 हो गई है। आने वाले समय में नौजवानों की फौज कम हो जाएगी।
75 लाख की आबादी वाले इस पहाड़ी राज्य की TFR दर राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। हालांकि गोवा और सिक्किम की दर हिमाचल से भी नीचे है, लेकिन गिरावट की गति ने प्रदेश के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी- सामान्य से अधिक बरस रहे बादल, बढ़ी चिंता
यह भी पढ़ें : BCS मामले में बड़े खुलासे- सीरियल देख बनाया था किडनैपिंग का प्लान, छात्रों को खिलाया था पिज्जा
वैश्विक और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य
भारत में हर चार में से एक दंपत्ति को गर्भधारण में कठिनाई होती है। यह समस्या खासकर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ज्यादा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जागरूकता और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में यह संकट और गहराएगा।
समाधान की जरूरत