#हिमाचल

July 22, 2025

हिमाचल : आपदा के बीच घर से काम पर निकला बेटा नहीं लौटा वापस, परिवार मांग रहा मदद

शिमला के ललित शर्मा लापता, परिजन परेशान

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के देवनगर क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां रामपुर के देवनगर क्षेत्र के शरोग गांव से एक युवक लापता बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है और पुलिस भी तलाश में जुट चुकी है।

20 जुलाई को घर से निकले थे ललित

जानकारी के अनुसार, ललित शर्मा सुपुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त शर्मा 20 जुलाई 2025 को सुबह अपने रोज़मर्रा के कार्य के लिए घर से निकले, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। 2 दिनों  से उनका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की कमी को बनाया ताकत- बेटी ने JRF क्वालिफाई कर बढ़ाया मां का मान

मोबाइल भी बंद, परिवार का बुरा हाल

परिवारवालों ने बताया कि ललित शर्मा का मोबाइल भी बंद आ रहा है, जिससे किसी भी प्रकार का संपर्क संभव नहीं हो पा रहा है। बीते तीन दिन से परिजन उन्हें हर जगह तलाश कर चुके हैं रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया गया है, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।

 

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव रोपवे मामला: MLA सुंदर ठाकुर ने पेश किए कई सबूत, विरोधियों को बताया 'दोगला'

थाने में दर्ज करवाई गई गुमशुदगी

ललित शर्मा के अचानक इस तरह गायब हो जाने से परिवार बेहद परेशान है। परिजनों ने बालूगंज पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है और पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। लेकिन अब तक ललित शर्मा का कोई सुराग नहीं मिला है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फलों-सब्जियों की गाड़ी में चंडीगढ़ पहुंचाया जा रहा था नशा, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा तस्कर

जनता से अपील

परिजनों की ओर से यह अपील की गई है कि यदि किसी को ललित शर्मा के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है या उन्हें कहीं देखा गया है, तो तुरंत 

इन नंबरों पर संपर्क करें: 9418047468, 7018795866, 7018946970, 8278810496

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख