#हिमाचल

September 6, 2025

हिमाचल : मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस खाई में लुढ़की, तीन की थमी सांसें दो गंभीर घायल

मरीजों को टांडा से लुधियाना ले जा रही थी एम्बुलेंस

शेयर करें:

Himachal News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। जहां टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर इलाज के लिए लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल जा रही एम्बुलेंस गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा इतना भयानक था कि, एम्बुलेंस में सवार तीन लोगों की जान मौके पर चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित हुई एम्बुलेंस

जानकारी के अनुसार, बीते कल यानी शुक्रवार देर रात एंबुलेंस जब मंगुवाल (होशियारपुर-गगरेट रोड) के समीप मंधुवाल के पास पहुंची, तो अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल : युवती ने ऑनलाइन कमाई का लालच देकर युवक से ठगे 12 लाख, उत्तराखंड से धरी

तीन की मौके पर गई जान

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में शिकार लोगों की पहचान

इस हादसे में मरने वालों की पहचान संजीव कुमार, ओंकार चंद व रमेश चंद के रूप में हुई है। जो कि जिला कांगड़ा के तहत आते नगरोटा बगवां के पठियार निवासी थे। गंभीर रूप से घायल होने वाले रेनू बाला व एम्बुलेंस का चालक बॉबी सिविल हॉस्पिटल होशियारपुर में उपचाराधीन हैं।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल: चौकीदार को स्कूल के कमरे में बंद कर चंदन का पेड़ का*ट ले गए शातिर, पुलिस कर रही तलाश

टांडा से लुधियाना ले जा रही थी एम्बुलेंस

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस मरीज को इलाज के लिए टांडा से रेफर करके लुधियाना ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। गहरी खाई से घायलों और मृतकों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, स्थानीय प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहरहाल, इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

नोट :- विस्तृत जानकारी जल्द अपडेट कर दी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख