#हादसा

July 28, 2026

हिमाचल में पूरा परिवार खत्म: खाई में गिरी कार, माता-पिता और मासूम समेत पांच की मौ**त

रात के अंधेरे में गहरी खाई में समाई कार

शेयर करें:

deep ditch car five people family chamba nh 154a himachal heavy rain monsoon road

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 13 लोगों की जान लेने वाले पांगी हादसे का दर्द अभी लोगों के जहन से उतरा भी नहीं था कि जिले में एक और भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बनीखेत के लाहड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें प्रारंभिक सूचना के अनुसार पांच लोगों की मौत की आशंका है।

रात के अंधेरे में हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात उस समय हुआ, जब कार पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। लाहड़ गांव के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल BREAKING: तेज बारिश में कार ने खोया बैलेंस, गहरी खाई में समाई- 5 ने तोड़ा दम

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। इनमें दादा-दादी, माता-पिता और एक वर्ष का मासूम बच्चा शामिल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान और संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी की जानी बाकी है।


chamba bharmour pathankot highway lahad alto car fell into gorge five dead

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डलहौजी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटनास्थल दुर्गम होने के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जवान ने लाइसेंसी बंदू**क से किया जीवन समाप्त, कमरे से मिला नोट- खुले कई राज

PGI  से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार इलाज करवाकर घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार अपने आठ महीने के बच्चे का उपचार कराने के लिए PGI चंडीगढ़ गया था। इलाज के बाद देर रात सभी लोग वापस अपने घर की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में लाहड़ के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और खुशियों से भरा सफर पलभर में मातम में बदल गया।

 

जांच में जुटी पुलिस

डलहौजी पुलिस थाना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। फिलहाल मृतकों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : सेब सीजन में बढ़ी बागवानों की टेंशन- 900 रुपये दिहाड़ी ले रहे मजदूर, किराया भी बढ़ा

लगातार बढ़ रही सड़क हादसों की चिंता

चंबा जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पहाड़ी सड़कों पर बारिश के मौसम में बढ़ते जोखिम के बीच एक के बाद एक हो रही दुर्घटनाएं कई परिवारों को गहरा सदमा दे रही हैं। प्रशासन लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यकता होने पर ही यात्रा करने की अपील कर रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख