#अपराध

March 18, 2026

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक, राजस्थान से आए थे चरस की डील करने- पहुंचे जेल

युवकों से मिली करीब एक किलो चरस

शेयर करें:

Charas smugglers three men rajasthan himachal police kullu

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के बढ़ते नेटवर्क के बीच कुल्लू जिला से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मणिकर्ण घाटी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जरी पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

इस कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है- जो प्रदेश में सक्रिय हो रहे अंतरराज्यीय नशा गिरोहों की ओर इशारा करता है। पुलिस टीम ने युवकों से लगभग एक किलो चरस भी बरामद की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की 'मोमबत्ती' के बेटा-बहू चिट्टे संग गिरफ्तार : 3 दिन पहले ही की थी लव मैरिज

रूटीन चैकिंग पर थी पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, बीते कल मणिकर्ण थाना की पुलिस टीम डुंखरा चौक पर रूटीन चैकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने राजस्थान नंबर RJ60-CH2951 को जांच के लिए रोका। पुलिस को देख गाड़ी में सवार तीनों युवकों के होश उड़ गए।

युवकों से मिली ढेर सारी चरस

इसी बीच पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली तो पुलिस टीम को उनके कब्जे से 962 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : विपक्ष ने CM सुक्खू को बताया 'झूठा', नोटिस देने के लिए कसी कमर- जानें पूरा मामला

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी राजस्थान के अजमेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी आरोपियों के नाम और उम्र की जानकारी पुलिस द्वारा साझा नहीं की गई है।

 

May be an image of one or more people and text

पुलिस की जांच तेज

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : CM सुक्खू का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस-कोड किया लागू

पूरे नेटवर्क का होगा भंडाफोड़

फिलहाल, पुलिस टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी ये खेप कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में लगी हुई है।

हिमाचल में बढ़ रही नशा तस्करी

विदित रहे कि, यह घटना सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उस बड़े नेटवर्क की झलक है जो हिमाचल के पहाड़ी इलाकों को नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल कर रहा है। कुल्लू-मनाली और मणिकर्ण घाटी जैसे क्षेत्रों में उगने वाली चरस की मांग देश के कई राज्यों में है, जिसके चलते बाहरी राज्यों के तस्कर यहां सक्रिय हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक परिवार उजड़ा- चीखों से दहला पूरा इलाका

तस्कर अपना रहे नए तरीके

पिछले कुछ महीनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चरस, अफीम और अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर इस धंधे को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।

जाल में फंस रहे युवा

खासतौर पर युवाओं को इस जाल में फंसाया जा रहा है, जो समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि हिमाचल पुलिस लगातार सतर्क है और नशे के खिलाफ अभियान को तेज कर रही है। जरी की यह कार्रवाई इस बात का सबूत है कि पुलिस न केवल स्थानीय बल्कि बाहरी तस्करों पर भी कड़ी नजर रखे हुए है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख