#राजनीति

March 18, 2026

विपक्ष ने CM सुक्खू को बताया 'झूठा', नोटिस देने के लिए कसी कमर- जानें पूरा मामला

CM के खिलाफ विपक्ष ने लाया प्रिवलेज मोशन

शेयर करें:

BUDGET SESSION 2026 HIMACHAL GOVERNMENT BJP CM SUKHU CONTEMPT NOTICE

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित विधानसभा में बुधवार सुबह 11 बजे बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सदन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

विपक्षी दलों के नेताओं और विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले बजट में की गई कई महत्वपूर्ण घोषणाओं को अभी तक जमीन पर नहीं उतारा है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए नारे लगाए और अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि जनता से किए गए वादों को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की 'मोमबत्ती' के बेटा-बहू चिट्टे संग गिरफ्तार : 3 दिन पहले ही की थी लव मैरिज

CM सुक्खू पर गंभीर आरोप

विपक्ष ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर सीधे निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर बार-बार भ्रामक बयान दे रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार की ओर से जो दावे किए जा रहे हैं, वे वास्तविकता से मेल नहीं खाते और इससे सदन की गरिमा प्रभावित हो रही है।

अवमानना नोटिस देने की तैयारी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार गलत जानकारी देना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यह मामला सदन की अवमानना के दायरे में आता है और विपक्ष इस संबंध में नियम 75 के तहत अवमानना का नोटिस देने जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा अध्यक्ष को इस बारे में औपचारिक शिकायत सौंपी जाएगी, ताकि मामले पर उचित कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक परिवार उजड़ा- चीखों से दहला पूरा इलाका

विधानसभा पहुंचने पर CM का स्वागत

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सुक्खू जब सुबह बजट सत्र में भाग लेने के लिए विधानसभा पहुंचे, तो सत्ता पक्ष के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया और विधायक मलेंद्र राजन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को विधानसभा परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

अब आगे क्या?

बजट सत्र के इस चरण में जहां सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष भी अधूरे वादों और कथित भ्रामक बयानों को लेकर सरकार को घेरने के मूड में नजर आ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सदन के भीतर तीखी बहस और हंगामे की पूरी संभावना बनी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख