#अपराध
October 14, 2025
हिमाचल BJP पर एक और कलंक! अब पूर्व सांसद के बेटे पर रे*प का केस, जानें डिटेल
पूर्व सांसद के बड़े बेटे पर आरोप, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक बनाता रहा संबंध
शेयर करें:
सोलन। हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेताओं के करीबी आजकल दुष्कर्म के आरोपों से घिरते जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीब बिंदल के बड़े भाई पर अभी हाल ही में युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब हिमाचल के एक पूर्व सांसद का बेटा दुष्कर्म के आरोप में फंस गया है। एक महिला ने पूर्व सांसद के बेटे पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।
यह मामला हिमाचल के शिमला संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहे भाजपा नेता प्रो वीरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे बृजेश्वर कश्यप से जुड़ा हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि बृजेश्वर कश्यप ने उसे धोखे में रखा और उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी का दवाब बनाया तो आरोपी शादी से मुकर गया। जिसके चलते अब महिला ने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें : सोनिया-प्रियंका के बाद अब राहुल गांधी भी पहुंचे शिमला, सीएम सुक्खू-विक्रमादित्य सिंह ने किया स्वागत
बता दें कि दुष्कर्म के आरोप में फंसा पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप का बड़ा बेटा बृजेश्वर कश्यप पेशे से डेंटिस्ट हैं और सोलन में अपना निजी क्लीनिक चला रहा है। आरोप है कि उन्होंने लगभग दो साल पहले एक महिला से शादी का झांसा देकर अफेयर शुरू किया। महिला का कहना है कि लंबे समय तक संबंध बनाने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि बृजेश्वर कश्यप पहले से विवाहित है और उनका पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर सोलन पुलिस थाना में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। फिलहाल बृजेश्वर कश्यप पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: गाड़ी के टायर से उछला पत्थर, सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की रोक दी सांसें; पसरा मातम
जानकारी के अनुसार बृजेश्वर कश्यप की पत्नी ने पिछले साल उनके खिलाफ 498 आईपीसी के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। अब दूसरी महिला ने आरोप लगाया है कि उसे धोखे में रखकर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गत दिनों हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के बड़े भाई पर भी 25 साल की युवती से उपचार के दौरान दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अब विधायक के बेटे पर लगे आरोप ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। पार्टी के भीतर इसे चिंताजनक घटना माना जा रहा हैए क्योंकि एक के बाद एक बड़े नेताओं से जुड़े परिवारों में यौन उत्पीड़न के मामले उजागर हो रहे हैं।