#अपराध

March 11, 2025

हिमाचल: पंजाबी युवक होटल से चला रहे थे नशे का कारोबार, पुलिस ने नगदी सहित पकड़े

पुलिस के छापे में मिला 4.32 ग्राम चिट्टा और 35 हजार से ज्यादा की करेंसी 

शेयर करें:

Punjab Chitta Mafia

शिमला। पंजाब से टूरिस्ट बनकर आए दो युवक शिमला के एक होटल में कमरा लेकर चिट्टे की तस्करी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल पर छापा मारकर दोनों युवकों से चिट्टा और नकदी बरामद की है। दोनों युवक पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार में बैठ चिट्टा ले रहा था नशेड़ी, पास पड़ी थी चरस- हुआ गिरफ्तार

 

सोमवार देर शाम पुलिस ने मेहली जुंगा रोड स्थित एक होम स्टे से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चायली में एक होटल में पंजाब से आए कुछ लोग ठहरे हुए हैं। ये लोग यहां पर 4 से 5 दिन से रुके हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम को छापेमारी की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं रहे जांबाज ट्रैफिकवीर दलवीर, अस्पताल में चल रहा था बीमारी का इलाज

टोपी में छिपाकर रखी थी नकदी

इस दौरान पुलिस ने युवकों के कमरे की तलाशी ली और कमरे से 4.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके साथ ही कुर्सी पर रखी टोपी में से 35,700 रुपए की नकदी भी बरामद की, जिसमें 500 के 70 नोट, 200 के 2 नोट और 100 के 3 नोट शामिल थे। आरोपियों की पहचान मुकुल खुराना (उम्र 30 साल) और राजकुमार (उम्र 19 साल) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के निवासी हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्वास्थ्य कैंप में जांच करवाने पहुंची लड़की निकली गर्भवती, बताई आपबीती

नशा तस्करों पर पैनी नजर

शिमला पुलिस नशा तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुए है और नशा तस्करों की धर-पकड़ जारी है। पुलिस ने फरवरी में पाकिस्तान सीमा के पास फिरोजपुर के हुसैनवाला बॉर्डर से गुरमीत उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया, जो शिमला और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा आपूर्ति में शामिल था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती कार का फटा टायर, दीवार से हुई जोरदार टक्कर; मची चीख-पुकार

यह गिरफ्तारी पाकिस्तान से हिमाचल में चिट्टा तस्करी के तार जोड़ने की ओर संकेत करती है। पुलिस ने गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया, जिसमें एक तहसील वेलफेयर अधिकारी की गिरफ्तारी शामिल था। यह अधिकारी तस्करों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था करता था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख