#अपराध

April 13, 2025

हिमाचल: घर से चोरी किए थे लाखों के गहने और कैश, बेचने से पहले ही पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार किए दो चोर, आधे गहने भी किए बरामद

शेयर करें:

Baddi-Two-Arrest-theft-case

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और नशे के दलदल में फंस रहे युवा गलत रास्तों को अपना रहे हैं। महंगे नशे को पूरा करने के लिए कई बार युवा चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे देते हैं। जिससे प्रदेश में चोरी की वारदातें भी काफी बढ़ गई हैं। ऐसी ही एक चोरी की घटना हिमाचल के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में हुई थी। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बद्दी पुलिस को मिली कामयाबी

बद्दी पुलिस ने किराये के मकान में चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही युवक कांगड़ा जिला से संबंध रखते हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इन दोनों युवकों ने किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें चोरों ने सोने चांदी के गहनों के अलावा नगदी भी उड़ा ली थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्किड होकर HRTC बस के नीचे घुसी स्कूटी, देखने लायक नहीं बचा चालक का चेहरा

क्या क्या किया था चोरी

पुलिस को सौंपी शिकायत में रोहित पुत्र हंसराज निवासी घुमारली हमीरपुर (वर्तमान वर्धमान चौक बद्दी में किराएदार) ने बताया था कि वह वर्धमान चौक के पास कमरा नंबर 9 में किराये पर रहता है। आठ अप्रैल को जब वह कमरे अपने काम से वापस अपने कमरे में लौटा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखे कान के झुमके, तीन सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, तीन चांदी की पायलें और 12,080 रुपए नकद गायब थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर डोली धरती, क्या आपने महसूस किए भूकंप के झटके?

कैसे पकड़ में आए चोर

रोहित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और बद्दी पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चोरी की शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें पुलिस को दो युवकों पर शक हुआ। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए दोनों युवकों को शक के आधा पर पूछताछ के लिए बुलाया।

यह गहने हुए बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय प्रदीप कुमार और 29 वर्षीय संदीप कुमार निवासी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है। जिसमें झुमके, एक मंगलसूत्र और दो चांदी की पायलें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बाकी बचे सामान की बरामदगीके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पहुंची शहीद कुलदीप की पार्थिव देह, लाडले को बार-बार पुकार रही आंगन में बैठी बूढ़ी मां

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच करने के बाद साइबर सेल की भी सहायता ली गई। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। दोनों आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा, कि इससे पहले उन्होंने और कहां कहां चोरी की थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख