राजनीति

#हादसा

May 4, 2025

गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, तीन जवानों ने मौके पर त्यागे प्राण

श्रीनगर जा रहा था सेना का काफिला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Indian Army

नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया है। इस दर्दनाक हादसे में सेना के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है।

तीन सैनिकों की मौत

हादसे के वक्त सेना का काफिला कश्मीर की ओर जा रहा था। हादसे में सेना का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : IGMC में पिता का इलाज करवाने आए थे भाई-बहन, रात को सोए-सोए हो गया 'कांड'

700 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह करीब 11.30 बदे पेश आया है। हादसे के वक्त सेना का काफिला NH-44 जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामबन के बैटरी चश्मा के पास पहुंचते ही जवानों की गाड़ी सड़क पर फिसल गई और 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

 

इस हादसे में तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, सेना और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और मृतकों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। तीनों शवों को रामबन अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल होगी 409 पदों पर भर्ती- एक क्लिक में यहां जानिए पूरी डिटेल

मृतकों की पहचान

  • सिपाही अमित कुमार
  • सुजीत कुमार
  • मन बहादुर

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर लिया 56 लाख का लोन- फिर फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीद करने लगा अय्याशी

हादसे की पुष्टि सेना द्वारा की गई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जल्द दी सिपाहियों के शव उनके घर भिजवा दिए जाएंगे- जहां पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख