#अपराध

June 24, 2025

हिमाचल : पशु चराने गई 2 सहेलियों की जंगल में मिली देह- परिजनों ने पुलिस को नहीं दी खबर- कर दिया अंतिम संस्कार

पूरे गांव में पसरा मातम, मिलनसार थी दोनों महिलाएं

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर चला हुआ है। ऐसे में सड़कों-खेतों में बारिश का पानी जमा होने से फिसलन बढ़ गई है। जिसके चलते कई लोग हादसे का शिकार भी हो रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सामने आया है।

दो महिलाओं की संदिग्ध मौत

चंबा जिले में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं। दोनों महिलाओं के शव जंगल में खाई में पड़े हुए मिले है। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है और लोगों में सनसनी फैली हुई है।

यह भी पढ़ें : IGMC से गायब हुई बुजुर्ग महिला का 4 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, खोज के लिए SIT गठित

पांव फिसलकर खाई में गिरी

माना जा रहा है कि महिलाओं की मौत पांव फिसलकर खाई में गिरने के कारण हुई है। मगर अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिलाओं की मौत असल में किस कारण से हुई है। महिलाओं के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।

मवेशी चराने गई थी महिलाएं

आपको बता दें कि ये दुखद घटना जनजातीय क्षेत्र पांगी के हिलौर गांव में पेश आई है। बताया जा रहा है कि आशा कुमारी पत्नी जितेंद्र कुमार और संगीता कुमारी पत्नी दिला राम बीती 19 जून को घर से अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गई थीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बढ़े पीलिया और डायरिया के मामले- मानसून में ऐसे रखें अपना ख्याल, एडवाइजरी जारी

नहीं लौटी दोनों घर

इसी दौरान देर शाम तक भी दोनों वापस घर नहीं लौटी। इसी के चलते महिलाओं के परिजन उनकी तलाश में जंगल की ओर गए- तो अंधेरा होने की वजह से उन्हें महिलाएं नहीं मिली। वहीं, अगली सुबह परिजनों को दोनों महिलाएं खाई में बेसुध पड़ी मिली। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों महिलाओं को खाई से बाहर निकाला। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। खाई में गिरने के कारण दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी।

एक को बचा रही थी दूसरी

कयास लगाए जा रहे हैं कि आशा का पांव फिसला और वो खाई में गिर गई। जिसे बचाने के चक्कर में संगीता भी खाई में गिर गई होगी। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है और ना ही महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। परिजनों ने महिलाओं का अंतिम संस्कार कर उनकी मौत को हादसा मान लिया है। लोगों का कहना है कि दोनों महिलाएं काफी मिलनसार थी। उनकी अचानक ऐसे मौत हो जाने से वो स्तब्ध हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख