#अपराध

July 8, 2025

हिमाचल: हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी.... दो माह पहले ब्याही नवविवाहिता ने छोड़ी दुनिया

पति दुबई में, सास के साथ रहती थी नवविवाहिता

शेयर करें:

New married woman

जोगेंद्रनगर (मंडी)। शादी हुए अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे, नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि एक नवविवाहिता की जिंदगी पर दुखद पूर्ण विराम लग गया। मंडी जिले की जोगेंद्रनगर उपमंडल से सामने आए मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां 25 साल की आंचल ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को गले लगा लिया।

दो माह पहले दुल्हन बन आई युवती फंदे पर झूली

यह मामला जोगेंद्रनगर की त्रैंबली पंचायत के कड़कूही गांव से सामने आया है। यहां अजय के घर में दो माह पहले जहां शहनाईयां गूंज रही थी, आज उसी घर में मातम पसर गया और चीखें गूंजने लगीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को आंचल का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही जोगेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तमाम साक्ष्य जुटाए। मामला संदिग्ध होने के कारण फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और पूरे घटनास्थल की गहन जांच करवाई गई।

 

यह भी पढ़ें : स्व.राजा वीरभद्र की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम स्थगित, 15 जुलाई को होना था; प्रतिभा ने बताई वजह

विदेश में पति, सास से पूछताछ शुरू

जानकारी के अनुसार आंचल की शादी दो माह पूर्व लडवाण गांव से कड़कूही गांव के अजय नामक युवक से हुई थी। अजय वर्तमान में दुबई में कार्यरत है। ऐसे में विवाहिता ससुराल में अपनी सास निर्मला देवी के साथ ही रह रही थी। आंचल की असमय मौत के बाद पुलिस ने सास से पूछताछ की है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गाय को बचाते सैलाब में बहे थे जीजा-साला, 8 दिन बाद 100 KM दूर मिली एक की देह

मायके पक्ष का आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

मृतका के पिता सुभाष राणा का कहना है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने पुलिस को बयान देते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्वजन की आंखों में आंसू और दिल में गुस्सा है, क्योंकि जिस बेटी को बड़े अरमानों से विदा किया था, आज वह अर्थी पर लेटी है। मायका पक्ष भी यह जानना चाहता है कि आखिर दो माह में ही उनकी बेटी के साथ ऐसा क्या हुआ, कि उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को दी बड़ी राहत- साल में कभी भी बना सकेंगे हिमकेयर कार्ड

क्या कहती है पुलिस

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। मृतका के स्वजन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बढ़ती आत्महत्याएं चिंता का विषय

इस दुखद घटना ने एक बार फिर समाज में तेजी से बढ़ रही आत्महत्याओं की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर नवविवाहिताओं में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। शुरुआती वैवाहिक जीवन में तनाव, अकेलापन, सामाजिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी कई बार ऐसी घटनाओं का कारण बनते हैं, जिन्हें रोका जा सकता था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख