#अपराध
August 20, 2026
हिमाचल: होटल में लग रही थी लड़कियों के जि*स्म की बोली, दो को किया रेस्क्यू; एक पंजाबी अरेस्ट
होचल संचालित करने वाला शख्स गिरफ्तार
शेयर करें:

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सैणीमाजरा स्थित एक होटल में कथित तौर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने दो महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि होटल को लीज पर लेकर संचालित करने वाले व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को सूचना मिली थी कि सैणीमाजरा स्थित भूपेंद्रा होटल में कथित रूप से देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जिला बद्दी के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने पूरी योजना के साथ होटल में दबिश देने की कार्रवाई को अंजाम दिया, ताकि मामले की वास्तविकता का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका: 1.99 लाख प्रतिमाह मिलेगा वेतन; जल्द करें आवेदन
पुलिस टीम जब होटल पहुंची तो वहां कार्रवाई शुरू की गई। तलाशी और जांच के दौरान पुलिस ने होटल से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसार महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उनकी सुरक्षा तथा आवश्यक सहायता की व्यवस्था की गई। मामले में महिलाओं की पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल को लीज पर लेकर संचालित कर रहे मनप्रीत सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी हम्बोवाल बेट, तहसील समराला, जिला लुधियाना, पंजाब को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नालागढ़ में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: विजिलेंस ने बीजेपी MLA डॉ जनक राज से 3 घंटे की पूछताछ, जानें क्या क्या पूछे सवाल
नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में होटल के भीतर कथित अनैतिक गतिविधियों के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में यह गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें आरोपी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। जांच के दौरान होटल से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: निजी स्कूल बस ने कुचल दी महिला, ऊपर से गुजर गए टायर; मौके पर थम गईं सांसें
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित गतिविधियों के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े थे और होटल का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।